पेड़ काट रहे मजदूर की हाई-टेंशन की करंट से मौत

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) पेड़ काट रहे मजदूर की हाई-टेंशन लाइन के करंट से मौत हो गयी| पुलिस नें शव का पंचनामा की कार्यवाही की|
कोतवाली फतेहगढ़ के भोलेपुर नगला नैन निवासी 16 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र आनन्दं सिंह मजदूरी का कार्य करता था| उसे देवपाल सिंह उर्फ मंत्री व ठेकेदार सुरेन्द्र चौहान उसे काम के लिए लोहिया अस्पताल लेकर आये थे| मनोज को पेड़ काटनें का कार्य दिया गया| वह पेड़ काट रहा था उसी दौरान ऊपर से निकली हाई-टेंशन लाइन के करंट की चपेट में मनोज आ गया, जिससे उसकी मौत हो गयी| शव को लोहिया अस्पताल की मोर्चरी में रखा दिया गया| शव का पंचनामा उप निरीक्षक जयंत फौजदार द्वारा किया गया|