कही भारी बढ़त तो कही कांटे की टक्कर के बीच चुनावी जंग जारी

LUCKNOW Politics Politics- Sapaa UP NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

मैनपुरी: मैनपुरी लोकसभा सीट व रामपुर-खतौली विधानसभा सीटों पर आज मतगणना जारी है।मुलायम स‍िंह यादव के न‍िधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर जीत को सपा ने अपनी साख का सवाल बना रखा है। इस सीट पर 1996 से सपा का दबदबा है। अब इस सीट से ड‍िंपल यादव को प्रत्‍याशी बनाया गया है। सपा जहां हर हाल में मैनपुरी सीट को बचाना चाहती है वहीं भाजपा इस सीट पर कमल ख‍िलाने का ख्‍वाब देख रही है। शुरुआती दौर में मैनपुरी लोकसभा सीट से सपा प्रत्‍याशी ड‍िंंपल यादव भाजपा के रघुराज शाक्‍य से काफी आगे चल रही हैं। वहीं आजम खां के गढ़ में रामपुर सीट पर भाजपा सपा को कांटे की टक्‍कर दे रही है। खतौली सीट पर भी भाजपा की राजकुमारी सैनी और सपा-रालोद प्रत्‍याशी मदन भैया का मुकाबला है। भारत निर्वाचन आयोग ने तीनों सीटों पर निष्पक्ष सुरक्षित व शांतिपूर्ण मगणना के लिए व्यापक इंतजाम और सुरक्षा व्यवस्था की है। मैनपुरी लोकसभा सीट से डिंपल यादव 249038 वोट के साथ भाजपा के रघुराज सिंह शाक्य से 187244 के साथ डिम्पल यादव 161794 वोटों से आगे चल रही हैं। वही रामपुर व‍िधानसभा सीट के 16 वां राउंड में आसिम राजा भाजपा प्रत्‍याशी अभ‍िषेक सक्‍सेना से 6375  वोटों से बढ़त बनाए हुए है|खतौली उपचुनाव  में सपा-राष्ट्रीय लोक दल गठबंधन प्रत्‍याशी मदन भैया  से 11728 वोटों बढत बनाए हुए है|जबकि राजकुमारी सैनी( भाजपा) को 43337 और मदन भैया(रालोद) 55065 को मत अभी तक प्राप्त हुए है|