मैंनपुरी में डिंपल 288136 वोटों से जीतीं, भाजपा की करारी हार

FARRUKHABAD NEWS

लखनऊ: मैनुपरी उपुचनाव की मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच सपन्न हुई। सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई। शुरुआत से ही सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने बड़ी बढ़त बना ली थी। शाम साढ़े चार बजे प्रशासन ने उन्हें विजयी घोषित कर दिया। डिंपल यादव ने भाजपा के रघुराज सिंह शाक्य को हराया है।
सपा प्रत्याशी डिंपल यादव को 617625 वोट मिले हैं, जबकि रघुराज सिंह के खाते में 329489 वोट आए। इस तरह डिंपल ने 288136 वोटों से भाजपा प्रत्याशी को हरा दिया। बता दें कि 1996 के बाद मुलायम सिंह यादव ने मैनपुरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा और इसके बाद अब तक सपा कभी इस सीट से नहीं हारी। मैनपुरी लोकसभा सीट के उपचुनाव में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। मतगणना के बाद प्रशासन ने उन्हें विजयी घोषित किया। डिंपल यादव ने 288461 वोटों से भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य को हराया है।