भाजपा के लिए नाक का सबाल बनीं मोनिका की जीत या हार

FARRUKHABAD NEWS Politics ZILA PANCHAYAT सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी मोनिका यादव का कब्जा होगा या फिर दोबारा सुबोध यादव कब्जा करनें में कामयाब होंगे ये तो वक्त के गर्भ में छिपा है लेकिन अब यह साफ हो गया कि भाजपा समर्थित उम्मीदवार की जीत और हार भाजपा के राजनैतिक धुरंधरों के नाक का सबाल भी हो गयी है|
दरअसल जिला पंचायत चुनाव में भाजपा को बुरी तरह पटखनी मिली और वह केबल चार सीटों पर ही कमल खिला पायी| लेकिन प्रदेश नेतृत्व से हुई मंत्रणा के बाद से जिला भाजपा नें एक बार फिर खोई हुई साख बनाने का प्रयास कर निर्दलीय प्रत्याशी मोनिका यादव को अपना समर्थन दे दिया| और हर यह भी कहा कि उनका समर्थित प्रत्याशी हर हाल में चुनाव जीतेगा| अब उसकी जीत और हार भाजापा की नाक का सबाल बन गयी है|
समर्थित प्रत्याशी मोनिका यादव का कलेक्ट्रेट में नामांकन करानें के बाद सांसद मुकेश राजपूत नें बताया कि बीजेपी प्रत्याशी के सामने सपा प्रत्याशी की जमानत जप्त होगी| पहले भाजपा के पास 4 सदस्य थे फिर 14 हुए अब 24 हो गयें है| 200 प्रतिशत उनका प्रत्याशी जीतेगा| भाजपा विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर नें कहा किभाजपा सेवा ही संगठन के भाव से कार्य करती है लिहाजा जिला पंचायत अध्यक्ष उनका ही होगा| डॉ० अनुपम दुबे नें भी कहा कि मोनिका यादव  250 प्रतिशत चुनाव जीतेंगी|
सपा नें हमें घर से निकाला अब नया आशियाना तलाशेंगे
सपा के पूर्व नेता और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी मोनिका यादव के भाई सचिन सिंह यादव (लव) नें कहा कि जिले में मान सम्मान की लड़ाई लड़ी जा रही है| जनपद का प्रथम नागरिक जिले में जन्मा ही होना चाहिए| जन भावना है कि मोनिका यादव चुनाव लड़ें तो वह चुनाव लड़ रहीं हैं| सपा से निष्कासित होंने पर सचिन नें कहा कि अगर घर से धक्का दिया जाता है तो आदमी कहीं ना कही आशियाना ढूढ़ता है और बनाता है मुझे में घर से धक्का दिया गया है तो वह भी अपना नया आशियाना तलाशेंगे और बनायेंगे|