भाजपा समर्थित मोनिका यादव व सपा प्रत्याशी सुबोध के जबाबी नामांकन

FARRUKHABAD NEWS PANCHAYAT ELECTION Politics ZILA PANCHAYAT जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिला पंचायत में भाजपा समर्थित मोनिका यादव के साथ ही सुबोध और उनकी पत्नी सहित कुल पांच नामांकन हुए| जिसमे मोनिका के खेमें में बड़े-बड़े सुरमा खड़े नजर आये जबकि सुबोध अपने अनुमोदक और प्रस्तावकों के साथ ही नामांकन करनें आये|
सर्वप्रथम सपा प्रत्याशी सुबोध यादव सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी और अपने प्रस्तावकों के साथ पंहुचे| उन्होंने दो नामांकन पत्र दाखिल किये| जिसमे एक नामांकन पत्र में किरन प्रस्तावक बनीं और मंजीतापाल अनुमोदक, सुबोध के दूसरे नामांकन में नेकसे अनुमोदक व प्रस्तावक ताहिरा मिराकत रहीं| सुबोध की पत्नी रश्मि यादव नें भी अपना नामांकन दाखिल किया जिसमे पूनम राठौर प्रस्तावक व अर्चना अनुमोदक बनीं |
दोपहर बाद निर्दलीय प्रत्याशी मोनिका यादव नें नामांकन किया| उनके नामांकन के लिए सहकारी बैंक फतेहगढ़ में पहले सभी समर्थक व नेता एकत्रित हुए| जिसके बाद सांसद मुकेश राजपूत के साथ उनकी गाड़ी में डॉ० अनुपम दुबे कलेक्ट्रेट पंहुचे| इसके साथ ही साथ विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर, सुशील शाक्य, अमर सिंह खटिक, मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, भाजापा जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता, पूर्व सपा नेता सचिन सिंह यादव कलेक्ट्रेट पंहुचे| मोनिका यादव नें दो नामांकन पत्र दाखिल किये| जिसमे एक में यशवीर आर्य प्रस्तावक व रश्मिरथी यादव (छोटू) अनुमोदक बने| इसके साथ ही दूसरे नामांकन में निलेश यादव प्रस्तावक व बीजेपी के कुंवर जीत अनुमोदक बने| अब सभी दाखिल किये गये नामांकन पत्रों की जाँच होगी|