Featured Posts

सियासत की भेट चढ़ता फर्रुखाबाद का संकिसा बौध महोत्सवसियासत की भेट चढ़ता फर्रुखाबाद का संकिसा बौध महोत्सव फर्रूखाबाद: 25 मई को आयोजित होने वाले बौध महोत्सव सियासत की भेट न चढ़ जाए| इस बात के आसार इस धार्मिक आयोजन पर पड़ते नजर आ रहे है| धर्म के राजनीतिकरण करने पर ऐसी समस्याए आना आम बात है| वो भी जब नेता धार्मिक आयोजन में भी वोट बैंक ढूँढता हो| संकिसा में बौध महोत्सव में मुख्यमंत्री...

Read more

भगवान से बड़ा प्रधान: स्‍वर्ग में रहने की दिक्‍कत की सूचना पर मृतकों को बांट दिये इंदिरा आवास!भगवान से बड़ा प्रधान: स्‍वर्ग में रहने की दिक्‍कत की सूचना... फर्रुखाबाद: एक जमाना था जब माना जाता था कि भगवान सबसे बड़ा होता है। पर जनपद के एक प्रधान दम्‍पती ने इस कहावत को गलत साबित कर दिया है। पंचायतीराज व्‍यवस्‍था के तहत मिले अधिकार के चलते उनका कर्तव्‍यबोध इतना बढ़ गया कि अनेक मृतकों के नाम पर इंदिरा आवास आबंटित कर दिये। शायद...

Read more

कभी लगाए सिगरेट के कश, तो कभी लहरों की सवारी... यही मस्ती पड़ रही अब भारी!कभी लगाए सिगरेट के कश, तो कभी लहरों की सवारी... यही मस्ती पड़... टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम बार-बार स्पॉट फिक्सिंग केस में उछल रहा है। विंदू दारा सिंह के साथ एक मैच देखने का खामियाजा उन्हें इस कॉन्ट्रोवर्सी में फंस कर चुकाना पड़ रहा है। यह पहली बार नहीं है जब टीम इंडिया की फर्स्ट लेडी को इस प्रकार के विवादों से घिरा...

Read more

अखिलेश की सुरक्षा में लगे दो जवानों के बीच जमकर चलीं लाठियांअखिलेश की सुरक्षा में लगे दो जवानों के बीच जमकर चलीं लाठियां लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सुरक्षा के लिए उनके रूट पर तैनात पीएसी के दो जवानों के बीच जमकर लाठियां चलीं...इतनी कि दोनों लहूलुहान हो गए। दरअसल, अखिलेश की सुरक्षा में लगे इन जवानों में से एक पानी पीने चला गया, जब दूसरे ने आपत्ति जताई तो दोनों के बीच कहासुनी...

Read more

कंपिल: खेत में बकरी घुसने पर युवक की हत्‍या पर बवाल, तोड़फोड़ व लूटपाटकंपिल: खेत में बकरी घुसने पर युवक की हत्‍या पर बवाल, तोड़फोड़... फर्रुखाबाद: थाना क्षेत्र कंपिल के ग्राम इकलहरा में खेत में बकरियां घुसने पर हुए विवाद में हुई चाकूबाजी में एक युवक की मौत के बाद मृतक के परिजनों ने अभियुक्‍त व उसके परिजनों के घर में घुस कर मारपीट के बाद लूट पाट शुरू कर दी। घटना से भयभीत ग्रामीण घरों को छोड़ कर जंगल की ओर...

Read more

अखिलेश वाला लैपटॉप आपको मिल रहा है क्या? देखे सूची में आपका नाम है क्या?अखिलेश वाला लैपटॉप आपको मिल रहा है क्या? देखे सूची में आपका... फर्रुखाबाद: २५ मई को जनपद में सम्भव है कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने हाथो से नौजवानों को मुफ्त लैपटॉप बाटेंगे| इसके लिए तैयारिया जोरो पर है| कौन कहाँ कैसे रहेगा? कौन पानी पिलाएगा| कौन सुरक्षा कैसे देखेगा| कौन कौन नेता मुख्यमंत्री तक जायेगा| नेता और मीडिया सबकी नजर है इस...

Read more

20000 आरक्षियो की यूपी पुलिस भर्ती में कई बदलाव20000 आरक्षियो की यूपी पुलिस भर्ती में कई बदलाव यूपी में 20 हजार पुलिस कर्मियों की भर्ती के लिए पहली बार सपा सरकार में कंप्यूटराइज्ड प्रक्रिया को वरीयता दी जा रही है| नये नियमों और नयी प्रक्रिया के साथ शुरू हो रही बीस हजार सिपाहियों की भर्ती इस बार पुलिस स्थापना एवं भर्ती बोर्ड के लिए आसान नहीं होगी। इससे पहले बसपा सरकार...

Read more

सन्डे का फंडा: सलमान के चूजे की टक्कर में पैदा करिए 12 आमलेट वाला अंडासन्डे का फंडा: सलमान के चूजे की टक्कर में पैदा करिए 12 आमलेट... इस अंडे को देख एक बार आप भी सोच में पड़ गए होंगे कि आखिर ये अंडा किस पक्षी का है? और क्या इसे खाने के प्रयोग में भी लाया जाता है। तो आज हम आपको बताते हैं कि इस अंडे का खाने में प्रयोग अब भारत में काफी तेजी से बढ़ा है और कई होटल में भी अब इसकी डिमांड ज्यादा हो गई है। खास बात यह है...

Read more

ग्रीश बाबू: लोहिया के साथी ने जीवन भर मुलायम से निभायी दोस्‍ती, सपाइयों ने किया सिर्फ शोषणग्रीश बाबू: लोहिया के साथी ने जीवन भर मुलायम से निभायी दोस्‍ती,... फर्रुखाबाद: लोहिया के साथी रहे ग्रीश बाबू आज 95 वर्ष की आयु में इस मतलबी दुनिया से चले गये। बिना किसी राजनैतिक महत्‍वाकांक्षा के जीवन भर उन्‍होंने मुलायम से दोस्‍ती का फर्ज निभाया, और कभी कोई फायदा नहीं लिया। परंतु स्‍थानीय सपाइयों ने उनका जमकर शोषण किया, और मनमौजी ग्रीश...

Read more

लैपटॉप वितरण के लिये शहर में सभा स्‍थल की तलाशलैपटॉप वितरण के लिये शहर में सभा स्‍थल की तलाश फर्रुखाबाद: यद्यपि अभी मुख्‍यमंत्री का आधिकारिक कार्यक्रम यहां प्राप्‍त नहीं हुआ है। परंतु फिर भी जनपद स्‍तर पर जिलाधिकारी ने संभावित कार्यक्रम के आधार पर ही लैपटॉप वितरण के कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर ली है। शनिवार को यहां विकास भवन सभागार में प्रधानाचार्यों के...

Read more

जिला पंचायत बैठक में नहीं दिखा इस बार बसपाइयों का जलजला

Comments Off

Posted on : 31-03-2012 | By : जेएनआई डेस्क | In : ZILA PANCHAYAT

अगले वित्तीय वर्ष के लिए 13 करोड़ 18 लाख का बजट पारित
फर्रुखाबादः जिला पंचायत की बैठकों में सत्ता की हनक व बसपाई जिलापंचायत अध्यक्ष होने की धौंस में बसपाइयों का जलजला अधिकारियों के लिए सरदर्द बना रहता था पर इस बार ऐसा कुछ नहीं हुआ। बिन बुलाये बसपाइयों का पहुंचना तो दूर बसपा के एमएलसी तक बैठक में नहीं पहुंचे। औपचारिक बैठक के दौरान आगामी वित्तीय वर्ष के लिए 13 करोड़ 18 लाख 28 हजार 301 रुपये का बजट पारित कर दिया गया है।

शनिवार को विकासभवन सभागार में आयोजित जिला पंचायत की बजट बैठक के दौरान आगामी वित्तीय वर्ष 2012-13 के लिए कुल 13 करोड़, 18 लाख, 28 हजार 301 रुपये का बजट पेश किया गया। 65 लाख रुपये के घाटे का ये बजट विगत वर्ष के 24 करोड़ 86 लाख 72 हजार 735 रुपये के बजट से काफी कम है। इसमें सर्वाधिक कमी प्रकीर्ण, जुर्माना, पंजीकरण, निविदा आदि की मद में लगभग 60 लाख रुपये की कमी का अनुमानित आंकलन प्रस्तुत किया गया है। जबकि सरकारी अनुदान सम्पत्ति कर, लाइसेंस शुल्क, मत्स्य आखेट व नौका घाटों की नीलामी से प्राप्त आय में वृद्वि का आंकलन किया गया है।

कांग्रेसियों ने CMO हत्याकांड की जांच CBI से कराने को ताकत लगाई

Comments Off

Posted on : 11-04-2011 | By : | In : FARRUKHABAD NEWS, Politics-CONG., ZILA PANCHAYAT, सामाजिक

फर्रुखाबाद: कांग्रेसी नेताओं ने आज लखनऊ के मुख्य चिकित्साधिकारी परिवार कल्याण डॉ बीपी सिंह हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराये जाने के लिए ताकत दिखाई|

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्ण प्रकाश शुक्ला पुन्नी के नेतृत्व में कांग्रेसी नेता आदिल कामरान एडवोकेट, वसीमुज्ज्मा खां, अल्लादीन, मेजर हरीश मिश्रा आदि ने सूबे के महामहिम को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया|

ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि सीएमओ हत्याकांड एवं इससे पहले हुए अन्य हत्याकांडो से बसपा सरकार की खाऊ-कमाऊ नीति की पोल खोल गयी है| पोल खुलने पर मुख्यमंत्री ने दो मंत्रियों से इस्तीफा लिए जाने का नाटक किया है| सरकार जनता को भ्रमित कर मामले को दबाने का प्रयास कर रही है|

सीएमओ हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराये जाने पर असलियत सामने आ जायेगी|

टोका-टाकी के बीच 87 करोड़ 63 लाख की जिला योजना पारित

Comments Off

Posted on : 08-04-2011 | By : तफहीम खान | In : FARRUKHABAD NEWS, ZILA PANCHAYAT, सामाजिक, सुविधाएँ

फर्रुखाबाद: विगत वर्ष की ६५ करोड़ ६१ लाख की जिला योजना के सापेक्ष चालू वित्तीय वर्ष के लिए जिला योजना का परिव्यय ७८ करोड़ ४८ लाख रखा गया है| यह अलग बात है कि विगत वर्ष जिला योजना में मात्र ५२ करोड़ ५८ लाख की धनराशि ही अभिमुक्त हो पायी थी| सड़क एवं पुल आयुर्वेदिक चिकित्सा, सेवायोजन, पूल्ड आवास, उच्च शिक्षा जैसी मदों में जनपद को फूटी कौड़ी नहीं मिल सकी|

प्रभारी मंत्री रामहेत भारती की अध्यक्षता में समपन्न बैठक के दौरान जिला पंचायत सदस्यों और कई जन प्रतिनिधियों ने टोका-टाकी की|

कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न जिला योजना की बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी सीपी त्रिपाठी ने विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत कार्य योजनाओं के सापेक्ष जिला योजना का प्रस्ताव प्रस्तुत किया| वर्ष २०११-१२ के लिए प्रस्तुत ८७ करोड़ ६३ लाख की जिला योजना में कृषि विभाग के लिए १६ लाख उद्द्यान विभाग के लिए २.३ लाख गन्ना विकास को २ लाख, लघु एवं सीमान्त कृषकों की आर्थिक सहायता को ७९ लाख, पशु पालन को २ करोड़ ६९ लाख, दुग्ध विकास को ५७ लाख २० हजार, वन विभाग को ९६ लाख २४ हजार और सहकारिता विभाग को ५० हजार रुपये की धनराशी का परिव्यय प्रस्तुत किया गया|

एकीकृत ग्रामीण विकास कार्यक्रम के लिए १ करोड़ ६५ लाख, ग्रामीण रोजगार कार्यक्रमों के लिए २ करोड़ ९४ लाख, पंचायती राज विभाग के लिए १० करोड़ ५७ लाख, निजी लघु सिंचाई के लिए १ करोड़ ९० लाख, राजकीय लघु सिंचाई के लिए १३ लाख ६२ हजार, एकीकृत सौर ऊर्जा कार्यक्रम को २१ लाख १६ हजार, खादी एवं ग्रामोउद्धोग को १५ लाख, सड़क एवं पुल को १ करोड़ ९५ लाख, पर्यटन विभाग को २० लाख, बेसिक शिक्षा को डेढ़ करोड़, माध्यमिक शिक्षा को ४० लाख २० हजार, एलोपैथिक चिकित्सा को ६० लाख, परिवार कल्याण विभाग को १ करोड़ १५ लाख, आयुर्वेदिक चिकित्सा को ४४ लाख ८६ हजार मिलना प्रस्तावित है|

ग्रामीण पेयजल योजना के लिए १७ करोड़ ६६ लाख रुपये का प्रावधान किया गया है| ग्रामीण स्वच्छता कार्यक्रम के लिए १ करोड़ ३९ लाख, इन्द्रा आवास योजना के राज्यांस के लिए ३ लाख ३२ हजार, महामाया सर्वजन आवास योजना के लिए २ करोड़ २५ लाख, नगरीय पेयजल योजना के लिए ४ करोड़ १६ लाख ५१ हजार का प्रावधान जिला योजना में किया गया है|

अनुसूचित जाति कल्याण के लिए ४ करोड़ ८१ लाख, पिछड़ी जाति कल्याण के लिए ६ करोड़ ५ लाख और अल्प संख्यक कल्याण के लिए ३० लाख रुपये का प्रावधान रखा गया है| सामान्य जाति छात्रवृत्ति के लिए ३ करोड़ ८१ लाख की व्यवस्था की गयी है| सेवा योजन के लिए ४ लाख ४७ हजार, शिल्पकार प्रशिक्षण के लिए ६३ लाख, समाज कल्याण विभाग के लिए २ करोड़ ४० लाख, विकलांग कल्याण के लिए ३ करोड़ ९३ लाख और महिला एवं बाल कल्याण विभाग के लिए ७ करोड़ ५० लाख रुपयों का प्रावधान है| पुष्टाहार जुलाई के लिए अलग से ५ लाख रुपये की व्यवस्था की गयी है|

जिला योजना की बैठक के दौरान कई जिला पंचायत सदस्यों में उनके क्षेत्र में पेयजल की समस्या का मुद्दा उठाया और जल निगम की मनमानी की ओर उंगली उठायी| सांसद प्रतिनिधि अनिल मिश्रा ने कहा कि हाल में हुई जिला पंचायत के बैठक के दौरान जल निगम को सभी रीबोर हैण्ड पम्पों की सूचना सम्बंधित जिला पंचायत सदस्यों व जन प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे परन्तु सूची अभी तक उपलब्ध नहीं कराई गयी है|

शिक्षक विधायक जगवीर किशोर जैन के प्रतिनिधि अनिल सिंह ने कड़क्का बाँध की जर्जर स्थित का वर्णन करते हुए कहा कि यदि बाढ़ के दौरान कड़क्का बाँध टूट जाता तो जापान के सुनामी से भी बड़ी त्रासदी होने की आशंका थी| इसलिए बाँध के सुर्धरीकरण के लिए अधिक बजट की व्यवस्था की जानी चाहिए|

जिलायोजना समित चुनाव से जनक्रांति पार्टी का बहिष्कार

Comments Off

Posted on : 27-02-2011 | By : तफहीम खान | In : Politics, ZILA PANCHAYAT, जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद, 27 फरवरीः जिलायोजना समिति चुनाव में हार निश्चित देख रविवार को जनक्रांति पार्टी के 9 जिलापंचायत सदस्यों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। जिलाधिकारी रिग्जन सैम्फेल ने 7 निर्विरोध व 9 निर्वाचित सदस्यों को प्रमाणपत्र वितरित किये।

जिलापंचायत अध्यक्ष चुनाव के समय से ही राष्ट्रीय जनक्रांति पार्टी अपने 9 सदस्यों के साथ अलग थलग पड़ी है। जिलायोजना समित मे जिलापंचायत सदस्यों के 16 पदों के चुनाव में नामांकन और नामवापसी के साथ ही 7 सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया था। शेष 9 पदो के सापेक्ष 11 नामांकन आ जाने के कारण चुनाव अवश्यंभावी हो गया था। रविवार को मतदान के समय जनक्रांति पार्टी के सभी सदस्यों ने बहिष्कार कर दिया। बहिष्कार करने वालों में गिरीश चंद्र, सौभाग्यवती, ममता देवी, अरविंद कुमार, पवन कुमार, अनीता यादव, रोहिताश वर्मा, रीता देवी व चंद्रमुखी कठेरिया के नाम सम्मिलित हैं।

अनारक्षित 6 पदों के लिये कुल 7 नामांकन हुए थे। इनमें अतुल कुमार, गिरीश चंद्र, गुडडी देवी, ज्ञानेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार, मोहम्मद मिनहाज, राघवेंद्र मिश्रा ने नामांकन किया था। पिछड़ वर्ग के लिये आरक्षित 3 पदों के सापेक्ष अरविंद कुमार, दृ्गपाल यादव, रविंद्र कुमार व रामविलास के कुल 4 नामांक आये थे। महिला आरक्षित 3 पदों के लिये मात्र मंजूलता उर्फ शयामा यादव, निर्मला देवी व ममता चतुर्वेदी के ही नामांकन आने से इनका निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया था। इसी प्रकार पिछड़ा वर्ग महिला के एक मात्र आरक्षित पद के लिये चूंकि केवल सरोजनी कुशवाहा ने ही अकेला नामांकन किया सो इनका भी निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया था। अनुसूचित जाति वर्ग में चंद्र मुखी कठेरिया व पवन कुमार और अनुसूचित महिला वर्ग में सिया देवी का निर्विरोध निर्वाचन हो गया।
रविवार को मदान के बाद हुई मतगणना में अनारक्षित वर्ग में अतुल कुमार, गुडडी देवी, ज्ञानेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार, मोहम्मद मिनहाज व राघवेंद्र मिश्रा और पिछड़ वर्ग के लिये आरक्षित 3 पदों के सापेक्ष दृ्गपाल यादव, रविंद्र कुमार व रामविलास को निर्वाचित घोषित कर दिया गया।

जिलाधिकारी रिग्जन सैम्फेल ने सभी नर्वाचित व निर्विरोध निर्वाचित सदस्यों को प्रमाणपत्र वितरित किये। इससे पूर्व जनक्रांति पार्टी की ओर से जिलापंचायत सदस्य चंद्रमुखी कठेरिया के आवास पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मुकेश राजपूत ने कहा कि जिलापंचायत में सपा व बसपा एक प्लेटफार्म पर आ गये है। इस लिये मतदान में भाग लेने का कोई औचित्य नहीं था।

जिला योजना समिति में चुनाव: हार के भय से 8 ने बहिष्कार किया

Comments Off

Posted on : 27-02-2011 | By : पंकज दीक्षित | In : ZILA PANCHAYAT

फर्रुखाबाद: नवगठित जिला पंचायत के लिए जिला योजना समिति के सदस्यों के चयन के चुनाव में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश राजपूत के नेतृत्व वाले ८ सदस्यों में मतदान से बहिष्कार कर दिया| राष्ट्रीय क्रांति पार्टी के मुकेश राजपूत ने बसपा समर्थित सदस्यों और अध्यक्ष पर पर चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है|

खबर/मतदान जारी….

कमालगंज :गुडा टैक्स वसूली में एक और एक्सीडेंट

1

Posted on : 11-02-2011 | By : तफहीम खान | In : ACCIDENT, Corruption, ZILA PANCHAYAT, जिला प्रशासन

कमालगंज, 11 फरवरी, तहबाजारी के नाम पर कमालगंज में हो रही अवैध वसूली के चलते शुक्रवार को एक और ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वसूली से बचने के लिये भाग रहा ट्रक विदद्युत पोल से इस बुरी तरह टकराया कि उसकी बाडी के परखच्चे उड़ गये। घबराया ड्राइवर केवल ट्रक की चेसिस लेकर ही भाग गया। टक्कर के कारण विद्युत पोल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टेलीफोन एक्सचेंज कमालगंज के मोहल्ला शांतिनगर की विद्युत आपूर्ति ठप हो गयी है। जिला पंचायत ने फिलहाल अवैध वसूली से पल्ला झाड़ लिया है। पुलिस अभी तक किसी शिकायत के प्राप्त न होने का राग अलाप रही है।

विदित है कि जिला पंचायत की ओर से कमालगंज के महरूपुर रावी में तहबाजारी ठेका उठाया गया है। नियमानुसा केवल रोडपटरी पर बैठकर बिक्री करने वाले खोमचे वालों से ही तहबाजारी वसूली जा सकती है। परंतु जिलापंचायत के ठेके को गंडई का लाइसेंस मानकर ठेकेदार सड़क से निकलने वाले हर वाहन से वसूली करते हैं। यदि चालक वाहन रोकने में आनाकानी करे तो डंडे और पत्थरबाजी तक की नौबत आ जाती है। शुक्रवार प्रातरः भी कुछ इसी प्रकार की घटना हुई। प्रकाश रोडलाइन अमरोहा का एक ट्रक सुबह वसूली के लिये रोके जाने के इशारे पर जब नहीं रुका तो उस पर पथराव कर दिया गया। घबराये चालक ने ट्रक को भगाने का प्रयास किया और एक विद्युत पोल से टकरा गया। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि ट्रक के परखच्चे उड़ गये। ट्रक की बाडी चेसिस से अलग हो गयी और सामान सड़क पर विखर गया। घबराया ट्रक चालक केवल चेसिस ले कर ही भाग गया। ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त विद्युत पोल के कारण निकट ही स्थित टेलीफोन एक्सचेंज और शांतिनगर मोहल्ले की विद्युत आपूर्ति ठप्प हो गयी।

जिला पंचायत ने पल्ला झाड़ा

फर्रुखाबाद, अपर मुख्य अधिकारी जेके दीक्षित ने बताया कि विभागीय कर निरीक्षक राकेश सिंह को मौके पर जांच के लिये भेजा गया है। तहबाजारी ठेके में गुजरने वाले वाहनों से वसूली का कोई प्राविधान नहीं है। यदि इस प्रकार की शिकायत मिलती है तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी। फिलहाल पुलिस अभी तक कोई शिकायत प्राप्त न होने की बात कह कर घटना से अनभिज्ञता प्रकट कर रही है।
ठेकेदार कुलदीप शुक्ला के स्वयं को पार्टनर बताने वाले बजरंगी गुप्ता ने बताया कि अवैध वसूली की शिकायत गलत है। वहां पर तीव्र मोड़ होने के कारण ट्रक की टक्कर पोल से हो गयी थी। गुजरने वाले ट्रकों से वसूली नहीं की जाती है।


दो सप्ताह पूर्व भी हो चुकी है घटना

फर्रुखाबाद, अवैध वसूली से बचने के चक्कर में दो सप्ताह पूर्व 28 फरवरी को भी इसी स्थान एक आलू भरा ट्रक और भी पलट चुका है। उस घटना के बाद भी प्रशासन नहीं चेता और अवैध वसूली अभी भी जारी है। स्थानीय लोग इसमें पुलिस की भी मिलीभगत की बात कर रहे हैं।

जिला पंचायत अध्यक्ष तहसीन ने ली शपथ: किया विकास का वायदा

Comments Off

फर्रुखाबाद: तहसीन सिद्दीकी को आज जिन्दगी की सबसे बड़ी खुशी मिल गई| जिलाधिकारी मिनिस्ती एस ने उन्हें आज जिला पंचायत अध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण करा दी| समर्थकों ने तहसीन का बैंड बाजा एवं फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया| स्वागत से गदगद तहसीन ने आभार व्यक्त करते हुए विकास कराने का वायदा किया|

जिला पंचायत कार्यालय के बाहर शपथ ग्रहण समारोह के लिए विशाल पांडाल लगाया गया था| काफी भीड़ हो जाने पर अव्यवस्था फ़ैल गई लोगों को बैठने के लिए मंच के सामने बेंचे डलवाई गयीं| जगह न मिलने के कारण अनेकों लोग खड़े रहे|

मंच पर जिलाधिकारी मिनिस्तीएस, पुलिस अधीक्षक डॉ के एजिलरशन, मुख्य विकास अधिकारी सीपी त्रिपाठी,  सूबे के स्वास्थय मंत्री अनंत कुमार मिश्र अन्टू, जिलापंचायत अध्यक्ष तहसीन सिद्दीकी विधायक कुलदीप गंगवार, ताहिर हुसैन सिद्दीकी, एमएलसी मनोज अग्रवाल, एमएलसी सतीश जाटव, जिलाध्यक्ष रामानंद प्रजापति, विधायक पद के घोषित प्रत्याशी नागेन्द्र सिंह शाक्य, गंगाराम जाटव, नागेन्द्र सिंह, ब्लाक प्रमुख पति गुरूदेव यादव, ब्लाक प्रमुख अखिलेश कटियार, संजय आनंद, राहुल कुशवाह आदि बसपा नेता मौजूद रहे|

बसपा नेताओं ने अधिकारियों का तथा एक-दूसरे का फूल-मालाओं से स्वागत किया| जिलाधिकारी ने मंत्री अनंत कुमार मिश्र व जिला पंचायत अध्यक्ष तहसीन सिद्दीकी को पुष्प भेंट किये|

जिला पंचायत सदस्य राघवेन्द्र मिश्रा नवीन, राम विलास राजपूत, अभय प्रदीप गंगवार, अतुल गंगवार, द्रुग्पाल सिंह यादव बाबी, रावेन्द्र यादव छुन्नू, सरोजनी देवी कुशवाह, मंजू यादव, गुड्डी यादव, सिया देवी, निर्मला राठौर, ममता चतुर्वेदी आदि सदस्यों को भी शपथ ग्रहण कराई गई|

शपथ ग्रहण समारोह में वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, व्यापारी नेता मुजफ्फर हुसैन रहमानी, बसपा नेता युनुस अंसारी, व्यापारी सुधांशु अग्रवाल आदि सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे|

समारोह स्थल पर सुरक्षा के नाम पर खानापूरी की गयी| काफी लोगों के पहुँच जाने के बाद मेटल डिटेक्टर लगाया गया| खुफिया विभाग के कर्मचारी कुर्सियों पर बैठकर मौजमस्ती तथा पुलिस कर्मियों के साथ भुने आलू की दावत उड़ाते रहे|

अनेको लोग शस्त्र लेकर समारोह स्थल पर पहुँच गए| एक समर्थक बन्दूक लेकर जा रहा था जा उसकी फोटो खींची गयी तब गुप्तचर विभाग के कर्मचारी हरकत में आये और बन्दूक धारी को वापस लौटा दिया|

जिला पंचायत अध्यक्ष पद को लेकर गहमा-गहमी

Comments Off

फर्रुखाबाद: जिले में इस समय कौन जिला पंचायत अध्यक्ष है ? इस विवाद को लेकर जंग छिड़ गई है| जिला पंचायत अध्यक्ष पद की शपथ न लेने वाले तहसीन सिद्दीकी को सरकारी कार्यक्रम में बुलाया गया|

जिला परिवार कल्याण अधिकारी डॉ लल्लन प्रसाद ने आज राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत जिला स्तरीय सास-बहू सम्मलेन का आयोजन किया जिसमे जिलाधिकारी मिनिस्ती एस के अलावा मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ पिके पोरवाल, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ राजवीर सिंह, होम्योपैथिक अधिकारी डॉ अग्रवाल आदि ने भाग लिया|

इसी कार्यक्रम में निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष तहसीन सिद्दीकी मौजूद रहे| उनकी मौजूदगी पर लोगों ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि यहाँ तो जिला पंचायत अध्यक्ष सौभाग्यवती राजपूत को बुलाया जाना चाहिए था| तहसीन ने अभी तक जिला पंचायत अध्यक्ष पद की शपथ नहीं ली है|

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश राजपूत ने बताया कि कानूनी रूप से तहसीन को जिला पंचायत अध्यक्ष की हैसियत से बुलाया जाना गलत है| उन्होंने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष सौभाग्यवती राजपूत को कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया गया|

भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ भूदेव राजपूत ने कहा कि तहसीन जिलापंचायत अध्यक्ष हो गए हैं लेकिन शपथ न होने के कारण कानूनन उन्हें अभी तक अध्यक्ष का पद का इस्तेमाल करने का अधिकार नहीं है|

डीपीओ डॉ लल्लन प्रसाद ने बताया कि बीमार होने के कारण मैं श्रीमती सौभाग्यवती राजपूत से स्वयं सम्पर्क नहीं कर पाया शायद भेजा गया कार्ड उन तक नहीं पहुंचा| आज फोन पर मुकेश राजपूत से बात हुई तो उन्होंने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष बाहर गई हैं| तहसीन सिद्दीकी को आम व्यक्ति की तरह बुलाया गया था न कि जिलापंचायत अध्यक्ष पद की हैसियत से|

डीएम व एसपी ने हड़ताली बंदियों के आंसू पोंछे

Comments Off

फर्रुखाबाद|| जिलाधिकारी मिनिस्ती एस एवं पुलिस अधीक्षक डॉ के एजिलरशन ने जिला कारागार में भूख हड़ताल करने वाले बंदियों की समस्यायें सुनकर दूर किये जाने का आश्वाशन दिया|  तथा महिला व पुरुष कैदियों को कंबल व ऊनी वस्त्र वितरित किये।

जिलाधिकारी मिनिस्ती एस., पुलिस अधीक्षक डा.के.एजिलरसन, नगर मजिस्ट्रेट हरिशंकर आज अचानक जिला कारागार पहुंचे| अधिकारियों ने जेल में हड़ताल करने वाले बंदियों के बारे में जेल अधिकारियों से जानकारी की बाद में हड़ताली बंदियों की समस्यायें सूनी तथा जेल अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया| पुलिस अधीक्षक ने मुलाकात के लिए आये लोगों के सामान की जांच पड़ताल करवाई| जिलाधिकारी ने 50 महिला तथा 50 पुरुष बंदियों को कंबल तथा ऊनी वस्त्र वितरित किये।

मालूम हो कि जिला जेल में शुक्रवार शाम तीन बैरिकों के बंदी खराब खाना व अभद्रता के विरोध में भूख हड़ताल पर चले गये थे। दूसरे दिन नगर मजिस्ट्रेट हरीशंकर ने जेल पहुंचकर बंदियों से वार्ता के बाद जांच रिपोर्ट में मनमानी करने के आदी चार बंदियों को भड़काने का दोषी पाया तथा उन्हें दूसरी जेलों में स्थानांतरित करने की सिफारिश की थी।

पिछले घोटालों को करेंगें उजागर: तहसीन सिद्दीकी

Comments Off

Posted on : 17-12-2010 | By : जेएनआई-डेस्क | In : FARRUKHABAD NEWS, Politics, Politics-BSP, ZILA PANCHAYAT

फर्रुखाबाद: नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष तहसीन सिद्दीकी ने कहा कि जिला पंचायत के नाम पर होने वाली अवैध वसूली समाप्त करायेंगे। पिछले घोटालों को भी उजागर किया जायेगा।

नगर के मोहल्ला चिलौली पठान में पत्रकारों से वार्ता करते हुए जिपं अध्यक्ष ने कहा कि शपथ ग्रहण न होने के कारण अभी अधिकृत तौर पर अध्यक्ष नहीं है, इसलिए उन्होंने गाड़ी में लाल बत्ती नहीं लगायी।

उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण के बाद उनका पहला कार्य अवैध वसूली को समाप्त करना होगा। इसके साथ ही जिला पंचायत के पिछले कार्यकाल में हुई अनियमितताओं की जांच कराकर कार्रवाई की जायेगी। साथ ही जनपद में भाईचारे व सामाजिक समरसता के आधार पर कार्य किया जायेगा।

इस दौरान सलमान खां, मन्नान खां, असद खां, जावेद, मिट्ठू लाल यादव, भोलू खां, बाबू खां, कैसर खां, फैसल खां, सिराज खां आदि मौजूद रहे।