सफाई कर्मी की हत्या में पुत्री के प्रेमी सहित दो के खिलाफ मुकदमा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(मेरापुर) बीती शनिवार की शाम खेत में काम करने के दौरान दम्पत्ति पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर सफाई कर्मी को मौत के घाट उतार दिया गया था| जबकि उसकी पत्नी का उपचार चल रहा है| पुलिस नें मृतक के भाई की तहरीर पर पुत्री के प्रेमी सहित दो के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है|
थाना क्षेत्र के ग्राम पुनपालपुर निवासी 35 वर्षीय 40 वर्षीय हीरालाल बीते शनिवार की शाम अपनी पत्नी किरन के साथ घर से लगभग 300 मीटर दूर अपने गेंहू के खेत में काम कर रहे थे|उसी समय सफाई कर्मी हीरालाल और उसकी पत्नी किरन पर ताबड़तोड़ गोलियां दागी गयीं| जिसके बाद हीरालाल की मौके पर मौत के बाद उसकी पत्नी किरन को गंभीर रूप से लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया था| जंहा से उसे रिफर कर दिया गया था|
रविवार को हीरालाल के छोटे भाई गोविन्द नें पुलिस को तहरीर दी| जिसमे उसने कहा की वह भाई और भाभी के निकट ही दूसरे खेत में काम कर रहा था| उसी दौरान गोली चलने की आबाज पर आकर देखा तो गाँव के ही अर्जुन राजपूत पुत्र विश्वनाथ और सुरजीत पुत्र पातीराम तमंचे से फायरिंग कर रहें है| अर्जुन ने हीरालाल और सुरजीत ने किरन के गोली मारी|
आरोपी जब भागने लगे तो गोविन्द और उनके भाई इतवारी लाल नें भी उसें अर्जुनपुर मार्ग पर आरोपियों को रोकनें का प्रयास किया तो उन्होंने इतवारी पर भी गोली चला दी| जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गये| गोविन्द का आरोप था की उसकी भतीजी के साथ अर्जुन का प्रेम प्रसंग चल रहा था| जिसका विरोध करने पर अर्जुन आये दिन जान से मारने की धमकी भी देता था| पुलिस नें घटना के सम्बन्ध में आरोपी अर्जुन और सुरजीत के खिलाफ धारा 302, 307 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया| पुलिस पड़ताल में जुटी है|
आरोपियों की गिरफ्तारी पर सर्बिलास का सहारा
पुलिस नें मुकदमा दर्ज होनें के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है| पुलिस घटना में आरोपियों के गिरेबान तक पंहुचने के लिए सर्विलांस का सहारा ले रही है| फ़िलहाल आरोपी 24 घंटे बड़ा भी पुलिस के हाथ नही लगे है|
थानाध्यक्ष आरके रावत नें जेएनआई को बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास चल रहा है| जल्द गिफ्तारी की जायेगी| घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला ही सामने आया है|