सूखा भूसा चबा रहीं थी गौशाला की गायें, मैनेजर को एफआईआर की चेतावनी

FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: सरकार और जिला प्रशासन के लाख प्रयास के बाद भी गायों की व्यवस्था में कोई सुधार नही हुआ| जिसका उदाहरण डीएम ने खुद भी देखा| जब उन्हें गायें सूखा भूसा चबाती हुई नजर आयीं| उन्होंने मैनेजर के खिलाफ एफआईआर के निर्देश दिये|
रविवार को जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने कटरी धर्मपुर गौशाला का किया| उन्होंने गायों का रखरखाव और व्यवस्था देखी| जिससे हड़कंप मच गया| उन्होंने गौशाला में गायों के चारे की व्यवस्था देखी तो उनका पारा चढ़ गया| लाखों खर्च होनें के बाद भी गायें सूखा चारा खाती नजर आयीं| जिसके बाद उन्होंने गौशाला के मैनेजर दिनेश कुमार की जमकर फटकार लगा दी| उन्होंने पूंछा की गायों के भूसे में दाना क्यों नही है| जिस पर मैनेंजर जबाब नही दे सके| उन्होंने मई मैनेजर को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में गायों के चारे में गुणात्मक सुधार नही हुआ तो मुकदमा दर्ज कराया जायेगा|