ई-रिक्शा से जा रही महिला की चेन तोड़ी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) ई-रिक्शा से जा रही महिला की चेन तोड़ ली गयी| लेकिन वृद्धा नें आरोपित महिला को दबोच लिया| उसके पास चेन भी बरामद हो गयी|
कोतवाली फतेहगढ़ के भोलेपुर निवासी 55 वर्षीय उमा पत्नी राजवीर शहर के चौक स्थित कोआपरेटिव बैंक से पैसे निकालनें जा रही थी| वह लालगेट से ई-रिक्शा पर बैठ गयी| उसके साथ ही एक महिला भी बैठी| चौक पर जब उमा देवी उतरीं तो उनकी चेन गायब थी| पीड़िता ने चोरी के शक में एक महिला को पकड़ लिया| उसके पास से चेन को भी बरामद कर लिया| उसी दौरान यातायात प्रभारी रजनेश कुमार मौके पर आ गये| उन्होंने महिला दारोगा साधना यादव को मौके पर बुला लिया| महिला दारोगा पीड़िता और आरोपी महिला को कोतवाली ले आयीं| दारोगा साधना यादव नें बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है| आरोपी महिला हिरासत में ले लिया है|
आईसक्रीम फैक्ट्री में फ्रिज का सिलेंडर फटा
नगर संवाददाता: शहर कोतवाली क्षेत्र के रेलवे रोड़ स्थित एक आईसक्रीम फैक्ट्री में फ्रिज में लगनें वाला सिलेंडर फट गया| जिससे अफरा-तरफी मच गयी| जिस भीड़ एकत्रित हो गयी| भीड़भाड़ होनें से फैक्ट्री मालिक का मोबाइल भी गुम हो गया| फैक्ट्री मालिक ने मामले से इंकार किया है|