बीमार सीएचसी देखकर चढ़ा सीएमओ का पारा

CRIME HEALTH जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(राजेपुर प्रतिनिधि) सीएचसी की हालत में सुधार नही हो रहा है| जबकि जिलाधिकारी, सीडीओ, नोडल अधिकारी खुद आकर अपना-अपना डोज दे चुके है| लेकिन उसके बाद भी हालत में कोई सुधार नही हुआ| इस बार सीएमओ अपना टॉनिक लेकर पंहुची तो उन्हें भी वही बीमारी नजर आयी जो पूर्व में अधिकारियों को मिली थी| जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की|
शनिवार को मुख्य चिकित्साधिकारी वंदना सिंह सीएचसी पंहुची तो उन्हें गंदगी से रूबरू होना पड़ा| जिससे उनका पारा चढ़ गया उन्होंने डॉ० अंशुल की  कड़ी फटकार लगायी| डॉ० तानिव साबिर लम्बे समय से गायब मिले| उन्होंने कोरोना रिपोर्ट बढ़ाने के निर्देश दिये|
महिल वार्ड में सोशल डिस्टेंसिंग ना मिलने पर उन्होने नाराजगी जाहिर की| उन्होंने पास-पास पड़े बेड दूर कराये| शौचालय आदि भी गंदे मिले| उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध दवाइयों की जानकारी ली साथ ही कहा कि अस्पताल में जो भी पर्याप्त दवाइयां उपलब्ध हैं उसे हरहाल में मरीजों को दिया जाये| अभिलेख भी उन्हें संतोषपूर्ण नही मिले|
सीएमओ डॉ० वंदना सिंह नें बताया कि चेतावनी दी गयी है| यदि व्यवस्था नही सुधरेगी तो कार्यवाही की जायेगी|