खबर का बड़ा असर: एमआईसी मामले पर एबीवीपी के सामने पालिका ने घुटने टेंके

FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA Politics Politics-BJP जिला प्रशासन

avbp 1abvp 2abvp 3abvp5abvp 4फर्रुखाबाद: बीते पांच दिन चले अखिल भारतीय विधार्थी परिषद के क्रमिंक अनशन के बाद आमरण अनशन के सामने आखिर नगर पालिका के अधिकारी और चेयरमैंन पति मनोज अग्रवाल नतमस्तक हो गये| उन्होंने एबीवीपी की सभी मांगे मंजूर कर सितम्बर में निर्माण कार्य शुरू कराने की बात पर अनशन समाप्त करा दिया गया|

विधार्थियों के जीवन और भविष्य से जुड़े इस मुद्दे को जेएनआई न्यूज ने प्रमुखता के साथ प्रकशित किया था | जिसके बाद विधार्थी परिषद ने एमआईसी मामले में कालेज गेट पर बीते सोमबार से क्रमिक अनशन शुरू करा दिया था| गुरुवारसे कोई सुनबाई ना होने पर संगठन के जिला संयोजक अभिषेक वाथम, नगर मंत्री रजत कटियार और प्रदेश कार्य कार्यकारणी सदस्य रानू दीक्षित ने आमरण अनशन शुरू कर दिया|

आमरण अनशन शुरू करने के बाद शुक्रवार को सुबह हिन्दू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा ने अपना समर्थन दिया| उन्होंने कहा यदि 24 घंटे में नगर पालिका मांगे नही मानती तो अनशन कालेज में नही बल्कि सड़क पर किया जायेगा| जिसके कुछ समय के बाद एसडीएम सदर सुरेन्द्र सिंह एमआईसी कालेज पंहुचे| उन्होंने नगर पालिका को लापरवाह और कामचोर बताया| उन्होंने मौके पर मौजूद नगर पालिका अधिकारी को तीन घंटे के भीतर पुराना जर्जर भवन गिराने के निर्देश दिये|

इसके बाद व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण प्रकाश तिवारी, जिलाध्यक्ष संजीब मिश्रा बॉबी व राजेशा नन्द पाण्डेय भी मौके पर आ गये| व्यापार मंडल ने अपना समर्थन लिखित रूप में दिया| संजीव मिश्रा ने कहा यदि मांगे नही मानी जाती तो व्यापार मंडल ईंट का जबाब पत्थर से देगा| भाजयुमो के राष्ट्रीय सचिव प्रांशु दत्त द्विवेदी ने कहा कि यह छात्र हित से जुडा हुआ मुद्दा है| एबीवीपी की सभी मांगे सही है| यदि पालिका इस पर ध्यान नही दे रही तो वह भी युवाओ को एक जुट कर आन्दोलन में कूद पड़ेगे| शमसाबाद के चेयरमैंन विजय गुप्ता ने भी मौके पर पंहुचकर मामले में एबीवीपी का समर्थन किया|

दोपहर बाद नगर पालिका की चेयरमैंन वत्सला अग्रवाल के पति मनोज अग्रवाल मौके पर आये| जिनके बाद अनशन में बैठे भाजपा नेता दिलीप भारद्वाज ने मनोज अग्रवाल को आड़े हाथो लिया| दिलीप ने कहा कि पूर्व में पालिका ने जिस वजट के पास होने की बात कही थी वह वजट कहा गया| पहले के वायदे को सत्य माने या वर्तमान के| इसका वह कोई जबाब नही दे सके| उन्होंने विधार्थी परिषद की तरफ से एक ज्ञापन भी मनोज अग्रवाल को दिलाया|

ज्ञापन में जिला संयोजक अभिषेक वाथम ने कालेज के नये भवन का निर्माण, विधालय में पुस्तकालय का निर्माण, प्रयोगशाला का निर्माण, विधालय में ठंडे पानी की मशीन लगाना, खेलकूद के समुचित सामान को उपलब्ध कराने, विधालय के अंदर नगर पालिका के अन्दर कूड़ा वाहनो को किसी अन्य जगह पर खड़ा करने की व्यवस्था सम्बन्धी मांगे की | एबीवीपी के दबाब के चलते मनोज अग्रवाल ने तत्काल प्रभाव से सभी मांगे मान ली| उन्होंने कहा कि विधालय भवन को गिराने का कार्य आज से ही शुरू करा दिया है| नये भवन का निर्माण सितम्बर माह के प्रथम सप्ताह से शुरू करा दिया जायेगा|

इस दौरान रोहित दीक्षित, गुंजन अग्निहोत्री, आकाश वाजपेयी, यश नंदन, अर्पित सक्सेना,शरद शुक्ला, अनुज प्रताप सिंह मोनू, सूर्य ठाकुर, मोहित, शरस सिंह आदि मौजूद रहे|