अव्यवस्था देख मंत्री खफा, मंडी सचिव को निलंबन की चेतावनी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद : मंडी की अव्यवस्था किसी से अंजान नही| रविवार को प्रदेश सरकार की मंत्री स्वाती सिंह जब सातनपुर आलू मंडी पंहुची तो अफसरों के होश उड़ गये| उन्होंने जल भराव और अव्यवस्था देख मंडी सचिव धर्मेन्द्र यादव की क्लास लगा दी| उन्होने जल भराव जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिये|स्वाती सिंह ने पूरे मंडी परिसर में घूमकर निरीक्षण किया| उन्हें सड़क किनारे पानी भरा मिला| तो वह कार से बाहर आ गयी| उन्होंने मंडी सचिव धमेंन्द्र यादव को तलब किया| उनसे पूंछा की मंडी में जल निकासी की कोई व्यवस्था नही है| सफाई कर्मी कौन है और सफाई का ठेका किसके पास है| यह जानकारी मंडी संचिव मंत्री को नही दे सके| उन्होंने कहा की एक महीने की सफाई का खर्चा सचिव के वेतन से कटेगा और उन्हें निलंबित करने की चेतावनी दी|

इसके बाद वह आलू आढती एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश वर्मा की तरफ गयी| जंहा उन्हें हेंडपाइप के निकट गंदा पानी भरा मिला| सतीश वर्मा ने मंत्री को बताया कि यह पानी छिडकाव में प्रयोग होता है और जानवर पीते है| यह सुनकर मंत्री भड़क गयी और उन्होंने कहा की यह गंदा पानी पीने से तो जानवर बीमार होते होंगे| उन्होंने मंडी सचिव को इस पर भी नाराजगी जतायी और जल्द सफाई कराने के निर्देश दिये| सतीश वर्मा ने मंत्री को पांच आलू उपहार में दिये|

एसडीएम सदर रमेश चन्द्र यादव, राजकुमार वर्मा, आदि मौजूद रहे|