मामा ने ही भांजी के साथ किया दुष्कर्म

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: थाना शमसाबाद क्षेत्र के ग्राम हंसापुर गौराई निवासी 10 वर्षीय किशोरी के साथ उसके ही मामा ने रिश्तो को तार-तार कर दिया| बीती रात बालिका के साथ दुष्कर्म किया गया | पुलिस मामले की जाँच पड़ताल कर रही है|
बीती रात हंसापुर निवासी अपने जीजा के घर आया युवक रात में उन्ही के घर रुका| देर रात उसकी चीखने की आवाज सुनने पर परिजन जागे तो किशोरी को वह दबोचे हुये थे| परिजनों को देखकर युवक ने भागने का प्रयास किया| लेकिन परिजनों ने उसे जमकर पीटा और फिर भगा दिया| घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना नही दी| वह उसे लेकर आवास विकास स्थित प्रयाग नारायण अस्पताल पंहुचे| जंहा उसे भर्ती किया गया| डाक्टर ने बलात्कार की पुष्टि की|
अस्पताल ने शहर कोतवाली पुलिस को सूचना दी| वही डॉ० अरबिंद ने सीओ सिटी को फोन पर अवगत कराया| शमसाबाद थानाध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि शहर कोतवाली पुलिस कि सूचना पर वह अस्पताल गये थे| परिजनों से तहरीर देने को कहा गया है| तहरीर मिलने पर कार्यवाही होगी|