अष्टमी पर मां गौरी के दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शहर  में अष्टमी पर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। मां दुर्गा के दर्शन को लेकर सुबह से ही भक्तों की भीड़ मंदिर के मन्दिरों में देखी गई। दुर्गा मंदिरों में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर भव्य पूजा-अर्चना की जाती है।
शुक्रवार को श्रीदुर्गाष्टमी पर शहर के बढ़पुर शीतला माता मन्दिर, मऊदरवाजा के गुरुगाँव देवी मन्दिर, भोलेपुर वैष्णो देवी मन्दिर, जेएनबी रोड़ स्थित गमा देवी मन्दिर आदि में भारी भीड़ नजर आयी| घंटो इंतजार के बाद श्रद्धालुओं को भीड़ के दर्शन हो सके| मंदिरों में सुबह ही श्रद्धालु पहुंचना आरंभ हो गए। श्रद्धालुओं ने लंबी लाइनों में लग कर माता का पूजन किया। सुबह से शाम तक मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। कई श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजन के उपरांत कन्या पूजन किया। श्रद्धालुओं ने अपने घरों में मां भगवती का पूजन कर कन्या पूजन किया।
मठिया देवी मन्दिर में भव्य श्रंगार
शहर के रेलवे स्टेशन रोड़ पर स्थित मठिया देवी मन्दिर को मनोहारी ढंग से सजाया गया| वहीं देवी प्रतिमा का भव्य श्रंगार हुआ| इसके बाद माता की आरती के साथ ही प्रसाद वितरण हुआ| प० ओमकार नाथ मिश्रा, पुजारी रमेश चन्द्र मिश्रा, विष्णु दयाल मिश्रा, सदानंद शुक्ला, देव कुमार नारद मंत्री, कोषाध्यक्ष विजय कुमार, रूप कुमार सक्सेना, मुकेश कुमार नें व्यवस्था देखी|