मतदान केंद्र के बाहर भाजपा समर्थक के जड़ा थप्पड़, बूथ के पीछे से भागे सपा प्रत्याशी

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) एमएलसी चुनाव के दौरान सपा प्रत्याशी समर्थक ने भाजपा समर्थक के थप्पड़ जड़ दिया| जिससे हंगामा हो गया| पुलिस ने लाठीयां भांजकर भीड़ को खदेड़ा|
दरअसल सरिता पत्नी प्रभाकर (बीडीसी)  निवासी सिरौली मतदान करनें आयीं थी|  उनको लेकर भाजपा समर्थक बृजेश दुबे बूथ पर पंहुचे| लेकिन पीठासीन अधिकारी नें उसे फर्जी बता दिया| बृजेश दुबे महिला मतदाता को लेकर वापस आ गये| उसी दौरान उनकी भेट सपा एमएलसी प्रत्याशी हरीश कुमार से हुई| मौका देखकर ग्राम रोहिला निवासी एक युवक ने बृजेश दुबे के थप्पड़ जड़ दिया| जिसके बाद हंगामा शुरू हो गया| पुलिस ने लाठी पटक कर भीड़ को खदेड़ा| सपा प्रत्याशी को घेरने की भाजपा नेताओं ने कोशिश की| लेकिन वह बूथ से बाहर नही निकले | जिसके बाद बृजेश दुबे के साथ उनके समर्थक सड़क पर धरना देनें के लिए बैठ गये| पुलिस ने उन्हें बमुश्किल शांत किया| वहीं हंगामे के दौरान बूथ के भीतर फंसे सपा प्रत्याशी मारपीट के भय से बूथ के पीछे के रास्ते से भाग गये|