ध्वज पूजन के साथ हुआ श्री राम नवमी महोत्सव का श्री गणेश

FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शुक्रवार को ध्वज पूजन के साथ ही श्री राम नवमी महोत्सव  का शुभारम्भ हो गया| शनिवार को श्रीराम की शोभायात्रा निकलेगी| जिसकी सभी तैयारी विधिवत पूर्ण कर ली गयीं है|
शहर के चौक पर नारायण द्वार में ध्वजारोहण ध्वज पूजन विधिवत वैदिक मंत्रों के साथ पूजन बंधन आरती के साथ श्रीराम नवमी महोत्सव का शुभारम्भ व्यापारी नेता अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, श्रीराम विविध कला केंद्र के निर्देशक विजय दुबे मटर लाल व  विमलेश मिश्रा, किशन कन्हैया, आदित्य दीक्षित व अशोक वर्मा व श्री राम जन्मोत्सव आयोजन समिति के सदस्यों ने ध्वज पूजन करके कार्यक्रम का श्री गणेश किया| आयोजकों ने बताया कि 10 अप्रैल सुबह 11  बजे श्रीराम का जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन होगा एवं शाम को शोभायात्रा निकाली जाएगी| विजय दुबे (मटर लाल) नें बताया शहर के मुख्य मार्गों पर रेलवे रोड, चौक,,नेहरू रोड, घुमना बाजार पर भारतीय संस्कृति के आधार पर 12 मुख्य द्वार बनाए जायेंगे|  पूरा नगर ध्वज पताको के साथ रंग बिरंगी एलईडी लाइट एवं ध्वज पताकाओ से सजाया जाएगा| श्री राम जन्मोत्सव को विधिवत पंचामृत पवित्र नदियों एवं सागर के पवित्र जल से अभिषेक भव्य एवं दिव्य श्रृंगार पूजन आरती एवं प्रसाद वितरण किया जायेगा|
शोभायात्रा में सभी से की शामिल होनें की अपील
शोभायात्रा प्रभारी विमलेश मिश्रा ने सभी से शोभायात्रा में शामिल होनें की अपील की|