रिश्वतखोरी का एक और वीडियो वायरल, महिला कर्मचारी निलंबित

FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कायमगंज संवाददाता)  सूबे में योगी सरकार है| जो भय,भूंख ना भ्रष्टाचार के सूत्र पर बनी है| भय व भूख पर तो काम होता दिखा लेकिन भ्रष्टाचार पर कितनी लगाम लगी यह कायमगंज तहसील के दो मामलों के दो दिन में सामने आने से पता चलता है| अभी सरकार को इस तरफ अभी अपना बुलडोजर चलाने की जरूरत है| फिलहाल महिला कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया है| जिससे हड़कंप मचा है|
विगत दिनों भ्रष्टाचार में एक लिपिक को निलंबित किया गया था| लेकिन उससे कोई सबक अन्य कर्मचारियों नें नही लिया| बुधवार को एक और भ्रष्टाचार का वीडियो वायरल हुआ है| जिसमे एक महिला कर्मचारी खुद पैसे ना लेकर निजी कर्मी सागर सक्सेना के माध्यम से अबैध बसूली कर रही है| जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया| जिसमे एक नकल नवीस रेनू सक्सेना अपने निजी कर्मचारी के माध्यम से रिश्वतखोरी करते नजर आ रही है| जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है| प्राइवेट कर्मी नकल देनें के नाम पर 800 रूपये की मांग करता दिख रहा है| जब उसे 200 रूपये दिये जाते है तो वह लेनें से मना कर देता और बाद में 50 रूपये और मिलने पर यानी 250 रूपये में बात बनती है| तहसील कायमगंज में दो दिन में लगातार भ्रष्टाचार के दो वीडियो वायरल होनें से हड़कंप मचा है| मामले में महिला कर्मचारी रेनू सक्सेना को निलंबित किया गया है| एसडीएम कायमगंज गौरव शुक्ला ने जेएनआई को बताया की उनकी रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी नें नकल नवीस को निलंबित कर दिया है|