मार्ग दुर्घटनाओ में महिला सहित तीन की मौत, कई गम्भीर

CRIME FARRUKHABAD NEWS

taimpoaajay-prijnफर्रुखाबाद: दीवाली के त्योहार अपर तीन घरो में मातम पसर गया| तीनो की मौत अलग-अलग मार्ग दुर्घटना में हुई| पुलिस ने तीनो के शवो का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौप दिया| ‘वही कई गम्भीर घायल भी है| जिनका उपचार चल रहा है|

थाना राजेपुर के ग्राम रुई निवासी 24 वर्षीय माया देवी पत्नी केशवराय राजेपुर का बाजार कर-कर लौट रही थी| तभी उसे बाइक सबार ने थाना क्षेत्र के ही ग्राम निविया व दहेलिया के बीच जोरदार टक्कर मार दी| जिससे वह व उसके साथ जा ररही महिला प्रेमा देवी को शहर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती किया गया| जंहा माया देवी की मौत हो गयी| जबकि घायल प्रेमादेवी को निजी अस्पताल से पुन: लोहिया अस्पताल में भर्ती करा दिया गया|

वही थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम खिनमिनी निवासी 18 वर्षीय अजय कुमार पुत्र छविनाथ दोपहर बाद बाइक से अपने घर जा रहा था| साथ में शैलेन्द्र पुत्र रामचन्द्र भी बैठा था| थाना क्षेत्र के ही हथियापुर रेलवे क्रासिंग के निकट पीछे से आये तेज रफ्तार ट्रक ने अजय को जोरदार टक्कर मार दी| जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी और शैलेन्द्र को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| अजय मजदूरी करता था|

थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम महरूपुर बीजल निवासी ब्रजेश कुमार पुत्र रामगोपाल सक्सेना बाइकस गोस्त खरीदने जा रहा था| तभी रूनी गाँव के निकट बाइक की भिडंत में हो गयी| जिससे उसने दम तोड़ दिया| पुलिस ने तीनो शवो का मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया| इसके साथ ही साथ जनपद के हुई विभिन्य दुर्घटनाओ में दर्जनों चुटहिल हुये है|