पीआरबी चालक बोला- चोटी काट देंगे तुम्हारी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) हिन्दू महासभा के कार्यकर्ता की पीआरबी चालक नें चोटी काटनें  की धमकी दी है| जिससे हिन्दू संगठनों में आक्रोश है| पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से कार्यवाही की मांग की है|
शहर के ग्राम अमेठी जदीद निवासी रिंकू उर्फ निर्दोष पुत्र राधे श्यामहिन्दू महासभा विमलेश गुट का सदस्य है| उसने पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा को शिकायत की| जिसमे सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने भी कार्यवाही की संस्तुति की| रिंकू ने बताया की 5 अप्रैल को 11 बजे एक कुत्ते की मौत हो गई। जो सडक़ किनारे पड़ा था। जिससे जमीन में हम साथियों के साथ दफन कर रहे थे| उसी दौरान पीआरबी लेकर 2649 के चालक एमएस खान आ गया| उसने कहा यह सब क्या चल रहा है| बातचीत के दौरान की उसने कहा की जादा बड़ा नेता है तुम्हारी चोटी काट लूँगा| चालक एमएस खान नें उसकी गर्दन भी पकड़ ली| ग्रामीणों के अलावा मौके पर  सचिन शर्मा व ग्राम प्रधान श्यामलता भी आ गयी उन्होंने रोकना चाहा तो महिलाओं से भी अभद्रता की। बाद में धमकी देकर चला गया| पुलिस अधीक्षक नें जाँच करा कार्यवाही का भरोसा दिया है|