बैंड बाजे के साथ हुई आधा दर्जन बंदियों की रिहाई

FARRUKHABAD NEWS JAIL जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बुधवार को सेन्ट्रल जेल का माहौल ही कुछ बदला हुआ था| अधिकारियों की अगमानी में बजनें वाला कारागार का बैंड रिहा हो रहे बंदियों की शान में बज रहा था| अधिकारी रिहा हो रहे बंदियों का माला डालकर स्वागत कर रहे थे| कारागार में जहाँ एक लम्बे समय से अन्य कैदियों के साथ परिवार की तरह रहे रिहा हो रहे बंदी अपने जेल के साथियों से बिछड़ने का गम भी छुपा नही पा रहे थे| वहीं जेल अधिकारियों के विदाई समारोह को देखकर गदगद भी नजर आ रहे थे|
केन्द्रीय कारागार में निरुद्ध आधा दर्जन बंदी जो अपना लम्बे समय से जुर्माना जमा ना कर पानें के कारण सजा काट रहे थे| उन्हें एमकेजी फाउन्डेशन नॉक फार गुड फाउन्डेशन रायपुर छत्तीसगढ़ मनोज कुमार गोयल द्वारा जमा कराकर रिहा कराया गया| जिसमे पीलीभीत, शाहजहाँपुर, कानपुर नगर, जालौन, उन्नाव के बंदी शामिल है| कारागार राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर प्रजापति द्वारा भेजे गये आडियों संदेश को कारागार के एफएम रेडियों के माध्यम से सभी बंदियों को सुनाया गया| सभी बंदियों की 74752रूपये की जुर्मानें की धनराशि कोषागार में जमा करायी गयी| कार्यक्रम  की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अचल प्रताप सिंह ने की| उन्होंने वरिष्ठ जेल अध्यक्ष प्रमोद कुमार शुक्ला, प्रभात सिंह अधीक्षक कारागार, कारापाल बद्री प्रसाद, उप कारापाल ओमप्रकाश आर्या, सुरजीत सिंह, मुन्ना लाल. अनीश यादव, मनीष सिंह के साथ रिहा हो रहे बंदियों का माला पहनाकर उज्जवल भविष्य की कामना की| इसके बाद जेल के बैंड क साथ जेल के बाहर तक विदा किया गया| वहीं जिला जेल से भी एक बंदी रिहा किया गया|