फेसबुक पर सपा का बस्ता ना लगानें देनें की धमकी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता)  फेसबुक पर मतदान के दौरान सपा का बस्ता ना लगानें की धमकी वाली पोस्ट की गयी है| जिस के खिलाफ कार्यवाही करनें के लिए थाना पुलिस को तहरीर दी है|
सचलदल प्रभारी डॉ० रमेश चन्द्र शाक्य नें थाना कमालगंज में तहरीर दी| जिसमे कहा कि बब्बा दुबे के नाम से फेसबुक आईडी पर भोजपुर के भटपुरा में समाजवाद पार्टी का बस्ता नही लगनें देनें की बात पोस्ट की गयी है| इसके साथ ही नागेन्द्र सिंह राठौर जिंदाबाद भी लिखा गया है| पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करनें की बात कह रही है|