पॉलिथीन अभियान में वसूला 14500 जुर्माना

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) मंगलवार को पालिका कर्मियों नें शहर में अभियान चलाया | जिससे व्यापारियों में खलबली मची रही| कार्यवाही में 14500 रूपये का जुर्माना वसूला गया|
पालिका कर्मियों नें शहर में अभियान के दौरान कुल 15 किलो पॉलिथीन को जब्त कर लिया| अभियान चलनें की सूचना पर दुकानदारों में खलबली मच गयी| पालिका टीम नें कई दुकानदारों से 14,500 रूपये की वसूली की| ईओ रविन्द्र कुमार नें बताया कि अभियान भी जारी रहेगा|