शस्त्र फैक्ट्री में हिस्ट्रीशीटर सहित दो गिरफ्तार

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) बुधवार को शस्त्र फैक्ट्री के साथ पुलिस नें दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है| गिरफ्तार किये गये आरोपियों नें अब तक किसे-किसे हथियार बनाकर सप्लाई किये है इसकी पुलिस कोई जानकारी नही दे पायी|
थाना पुलिस नें जनपद हरदोई के अरवल दहेलिया निवासी हिस्ट्रीशीटर शमीम पुत्र शौकत व सलाऊद्दीन पुत्र इनाम खां को दौलतपुर चकई के जंगल से शस्त्र फैक्ट्री का संचालन करनें में गिरफ्तार किया गया| उनके पास से तीन तमंचे 315 बोर व दो तमंचे अधबने 315 बोर, दो नाल 12 बोर के साथ तमंचे बनाने के तमाम उपकरण भी बरामद किये हैं| आरोपी शमीम पर जनपद हरदोई के थाना अरवल में 5 के केस दर्ज है| वही सलाउद्दीन पर थाना कमालगंज में एक मुकदमा पंजीकृत है|