‘वोट जिहाद’ की बात करनें वालों नें ही डाला था दिव्यागों के हक पर डांका

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) बीजेपी के लोकसभा प्रत्याशी मुकेश राजपूत के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित करने आये सीएम योगी सपा, बसपा व कांग्रेस पर जमकर बरसे | सर्वाधिक उन्होंने कांग्रेस पर ही जुनाबी हमला किया| उन्होंने पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद का नाम लिए बिना ही कहा की पूर्व में जिन लोगों को मौका मिला उन्होंने दिव्यांगो के हक पर भी डांका डाला| वहीं लोग अब वोट जिहाद की बात कर रहे है|
कस्बे के रामलीला मैदान में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए सीएम योगी नें कहा कि बीते 2022 में भी वह यहाँ आये थे तब उन्होंने गंगा पर पुल निर्माण की घोषणा की थी| अब गंगा पर पुल का निर्माण तेजी से चल रहा है| अयोध्या में रामलला का मन्दिर निर्माण हुआ| वहीं अपराधियों का राम नाम सत्य भी हुआ| उन्होंने कहा कि पूर्व में जिन लोगों को मौका मिला था उन्होंने गरीबों के साथ ही दिव्यांगो के हक पर भी डांका डाला और अब वहीं वोट जिहाद की बात कर रहें हैं| उन्होंने कहा की भारत की धरती राम-कृष्ण की धरती है जिहाद की धरती नही है|
सीएम योगी नें कहा कि 2014 से पहले का भारत आप सभी नें देखा था | 2014 का भारत दुनियां के भीतर अपना विश्वास खो चुका था | सभी जगह अराजकता थी | आतंकबाद, नकारात्मकता से देश ग्रसित था | युवा पलायन कर रहा था, किसान आत्महत्या कर रहा था| भ्रष्टाचार चरम पर था| यह जितनी प्रकार की अराजकता थी यह वह लोग करते थे जिन्हें भारत के लोकतंत्र पर भरोसा नही था| इन लोगों को भारत की प्रगति अच्छी नही लगती थी| 2014 के बाद के भारत का दुनिया में सम्मान है, हम नये रूप में देखे जा रहे हैं| देश की सीमाएं सुरक्षित हैं|
उन्होंने कहा कि आज कहीं पटाखा तेज आवाज में फूटता है तो पाकिस्तान अपनी सफाई देता है कहता हैं कि मेरा इसमे कोई हाथ नही है, पाक जानता है कि नया भारत छेड़ता नही है और छेड़ दिया तो छोडता नही है|
फर्रुखाबादी अब नही चूसेंगे गन्ना
सीएम योगी नें कहा कि गंगा पर पुल निर्माण कमालगंज में चल रहा है| अब फर्रुखाबादी गन्ना चुसने वाली कहावत नही सुनेगे| जिले को एक्सप्रेस-वे से जोड़ने की प्रक्रिया को आगे बढ़ा दिया गया है| उन्होंने बताया कि विकास की लम्बी फेरिस्त है|
भारत के 80 करोड़ लोगों को मिल रहा मुफ्त राशन और पाक भूखों मर रहा
उन्होंने कहा की भारत में 80 करोड़ लोग फ्री राशन का लाभ उठा रहें हैं| पाकिस्तान में 24 करोड़ लोग भूखें मर रहें हैं | जो लोग जिहाद की बात करते हैं उनके आकाओं नें ही देश का बटवारा कराया| आज जिहाद की बात कर देश के लोकतन्त्र को कलंकित कर रहें हैं| उन्होने कहा कि यदि जिहाद से प्यार है तो भीख मांग रहे पाक के पास चले जाएं|
सपा, बसपा और कांग्रेस नें आरक्षण में लगायी सेंध
सीएम योगी नें कहा किआज देश में सुरक्षा और सम्मान का माहौल है| एक तरफ मोदी हैंऔर दूसरी तरफ एससी/एसटी व ओबीसी आरक्षण में सेंध लगानें वाले सपा, बसपा व कांग्रेस हैं | उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन जनता के हकों पर डांका डालने का कार्य कर रहें हैं| सपा,बसपा व कांग्रेस देश में धर्म के नाम पर बटबारा करा कर भारत का सुनामीकरण करानें की साजिश रच रहें हैं| उसी साजिश के तहत यह लोग जिहाद की बात कर रहें हैं|
इस दौरान प्रत्याशी मुकेश राजपूत, जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता, विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर , सुनील दत्त द्विवेदी, सुशील शाक्य, डा. सुरभि, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी, लोकसभा प्रभारी अजय धाकरे, जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, जिला प्रभारी महेश चन्द्र दुबे, सत्यपाल सिंह, पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव,विमल कटियार आदि रहे|