जनता की शिकायत पर मोबाइल से ही होगा मेजर एक्शन

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद: बीजेपी के सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने अपना कैम्प कार्यालय आवास विकास में खोल लिया है| जिसमे सोमबार को हबन पूजन किया गया| मेजर ने इस दौरान कहा कि उनका मोबाइल जनता की समस्याओं को सुनने के लिये तैयार रहता है| मोबाइल फोन प्रतिनिधि का कार्य करेगा| वह जनता से सीधे सम्बद्ध करेगे| यह उस समय होगा जब वह अपने कैम्प कार्यालय में नही होगे|

आवास विकास स्थित अनिल दुबे के आवास में खोले गये कैम्प कार्यालय पर गुरुवार को हबन पूजन किया गया| जिसके बाद मेजर ने कार्यकर्ताओ को पार्टी के स्थापना दिवस की बधाई दी और पार्टी की नीतियों से अवगत कराया| मिडिया से वार्ता करने के दौरान उन्होंने कहा कि यह कार्यालय आम जनता की सुबिधा को देखते हुये खोला गया है| जंहा आम जनता अपनी समस्या लेकर सीधे आ सकती है| उसकी समस्या का तत्काल निराकरण कराया जायेगा|

शराब ठेकों को लेकर कहा कि महिलाये जागरूक हो गयी है| शराब ठेकों के सम्बन्ध में जल्द शासन में वार्ता की जायेगी| विपरण गोदाम में मिली घटतौली पर मेजर ने कहा कि अधिकारियो को समय दिया गया है| यदि नही सुधरे तो कार्यवाही की जायेगी| सीएमओ डॉ० राकेश कुमार के अभी तक कार्यमुक्त ना होने की बात पर उन्होंने कहा कि उन्हें खुद ही आदेश का अनुपालन करना चाहिए था|

जिला महामंत्री विमल कटियार, अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, रुपेश गुप्ता, शैतान सिंह शाक्य, डॉ० हरिदत्त द्विवेदी, वीरेन्द्र सिंह, मोहन अग्रवाल, हिमांशु गुप्ता, शिवांग रस्तोगी आदि मौजूद रहे|