13 लाख, 99 हजार मतदाता 1629 बूथों पर करेंगे मतदान

FARRUKHABAD NEWS Politics जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में तीसरे चरण का मतदान कल रविवार को है| जिले में कुल 13 लाख 99 हजार 649 मतदाता जिले के सभी 42 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे| मतदान सकुशल सम्पन्न करानें के लिए जिला प्रशासन नें कमर कस ली है| सभी बूथों पर पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया है| दूर दराज को छोड़कर अधिकतर जगह पोलिग पार्टियाँ मतदान केद्रों पर पंहुच गयीं है| दरअसल जनपद में कुल 990 मतदान केंद्र व 1629 बूथ है| जिसके लिए इन सब पर सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखनें के उद्देश्य से 132 सेक्टर मजिस्ट्रेट सेक्टर पुलिस अधिकारी नियुक्त किये गये हैं| वहीं 15 जोनल मजिस्ट्रेट के साथ ही 15 जोंनल पुलिस अधिकारी नियुक्त किये गये है| वहीं 1781 पोलिंग पार्टियों में से 1629 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया है| मतदान की प्रक्रिया में 7171 मतदान कर्मी लगे हैं|  जनपद में 13 लाख 99 हजार 649 मतदाता में 7 लाख 51 हजार 306 पुरुष व 6 लाख 44 हजार 595 महिला मतदाता है|
स्ट्रांग रूम में होगी त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था
सातनपुर मंडी में बने स्ट्रांग रूम में की सुरक्षा व्यवस्था त्रिस्तरीय होगी| दरअसल पहला घेरा सीआईएसएफ का होगा| दूसरे घेरें में पीएसी व तीसरे घेरें में यूपी पुलिस रहेंगी| तकरीबन 60 सीसीटीवी से स्ट्रांग रूम की निगरानी की जायेगी|
बूथों पर मतदान कर्मियों ने किया मोबाइल की रोशनी में काम
अधिकारियों के लाख दावों के बाद भी जादातर बूथों पर बिजली की व्यवस्था नही हो सकी| जिससे जब मतदान कर्मी अपने बूथ पर शनिवार शाम पंहुचे तो उन्हें बूथों पर अंधेरा मिला| लिहाजा उन्हें मोबाइल की रोशनी में अपना कार्य सम्पादित करना पड़ा|जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार सिंह नें बताया कि सभी बूथों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है| सभी शांतिपूर्ण ढंग से भयमुक्त होकर मतदान करें|
पिछले चुनावों में यह रहा था मतदान का प्रतिशत 
कायमगंज सुरक्षित सीट पर 2012 में  61.24  व 2017 के विधान सभा चुनाव में        58.79 प्रतिशत मतदान हुआ था| वहीं अमृतपुर विधान सभा में 2012 में                  58.47  व 2017 में  58.89 प्रतिशत, सदर विधान सभा में 2012 में  58.17 व 2017 में  55.12 प्रतिशत, भोजपुर में  2012 के चुनाव में 61.11 व 2017 के चुनाव में 59.91 प्रतिशत मतदान हुआ|