सरकार की बदनीयती और भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ी टीईटी परीक्षा

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएन आई ब्यूरो) उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा-2021 का पेपर बीते रविवार को लीक होने के बाद परीक्षा को स्थगित कर दिया गया | जिस पर सपा नें सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन सौपा| इसके साथ ही परीक्षा रद्द होंने को सपाईयों नें सरकार की बदनीयती और भ्रष्टाचार का नतीजा बताया|
लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव जितेन्द्र यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पंहुचे और राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव को सौंपा| जिसमे सपा नें कहा है कि सरकार 15 दिन के भीतर पुन: टीईटी की परीक्षा आयोजित करे| परीक्षा के दौरान मार्ग दुर्घटना में मृत हुए रजनेश कुमार पाल पुत्र केंद्र पाल निवासी नगला नैन भोलेपुर को 20 लाख सरकारी मुआबजा व परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी दी जाए| इसके साथ ही भविष्य में इस तरह की घटना होगी तो जिम्मेदार सरकार होगी| मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष शशांक सक्सेना, शिवम यादव, अनुराग यादव, अमन सुनील यादव, अजय पाल, विनीत सिंह परमार आदि रहे|