तिरंगे के साथ बाइक रैली ने आजादी के अमृृत महोत्सव का बढ़ाया उत्साह

Politics धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:(राजेपुर /अमृतपुर संवाददाता) राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस पर यूं तो हर साल काफी उत्साह रहता है, लेकिन आजादी के 75वें वर्ष के मौके पर इस बार आरएसएस द्वारा आयोजित हो रहे आजादी के अमृत महोत्सव में हर उम्र वर्ग के लोगों में उत्साह और जोश कुछ ज्यादा ही दिख रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव पर खूब जश्न मनाया जा रहा है। सोमवार को राजेपुर व अमृतपुर में भी तिरंगा यात्रानिकाली गयी| युवाओं की टोलियों ने तिरंगे साथ बाइक रैली निकाल कर देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
राजेपुर में आरएसएस के द्वारा गुर्जरपुर से तिरंगा यात्रा निकालकर राजपुर,अमृतपुर होते हुए राजेपुर में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में भारत माता की आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ|  कार्यक्रम में संघ कार्यकर्ताओं ने क्रांतिकारियों के जीवन पर प्रकाश डाला|
आरएसएस के जिला प्रचारक प्रवीण के नेतृत्व में जिला प्रचारक प्रवीण, सह अभियान प्रमुख अनिल, विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपिका राजपूत, श्याम मोहन, रोहित नंदन, सुमित अवस्थी , अनिल सिंह प्रधानाचार्य, विजय वर्मा, सहित अनेकों लोगों ने भारत माता की आरती की| विजय वर्मा ने झांसी की रानी के जीवन पर प्रकाश डाला| उन्होंने कहा आजादी चरखे से नहीं हजारों क्रांतिकारियों के बलिदान के बाद मिली है| जिसे बरकरार रखने के लिए हम सब को सजग रहना होगा| तिरंगा यात्रा के दौरान चंद्रशेखर आजाद, भारत माता, रानी लक्ष्मीबाई के स्वरूप यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे| कार्यकर्ता देशभक्ति के गीत तथा जयकारे लगा रहे थे|