तेज हवा और बारिश से आम की फसल को नुकसान

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) तेज हवा के साथ हुई बारिश से आम की फसल को काफी नुकसान हुआ है। इससे आम उत्पादकों को बड़ा नुकसान होने की आशंका है। आंधी से आम की लगभग 25 प्रतिशत फसल खराब हो गई है।
शनिवार की रात आंधी के साथ बारिश हुई, जिससे आम उत्पादकों को चिंता हुई। आम की फसल में अभी छोटी है| ऐसे में तेज हवा के साथ पानी आ जाने से लगभग 25 प्रतिशत आम के फल पेडों से टूटकर गिर गए। इससे आम का उत्पादन प्रभावित होने के आसार बढ़ गए हैं। शेखपुर निवासी बाग मालिक मो० आशिफ कहते हैं कि बारिश व तेज आम की फसल में नुकसान हुआ है। धुलाई व कीट नाशकों दवाओं का प्रयोग कर आम की जो फसल बेहतर हुई थी उसे आंधी और बारिश ने नुकसान पहुंचाया है। इससे आम उत्पादकों को आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। नथुआपुर निवासी बाग मालिक गनेश व देवराजपुर निवासी मो० अशद नें बताया कि लगभग 25 प्रतिशत आम का छोटा फल बरसात और तेज हवा के चलते जमीन पर गिर गया| आम के फसल के लिये गर्म मौसम चाहिए| जिसमे फसल सुरक्षित रहती है लेकिन बेमौसम बारिश नें अब फसल को नुकसान तो पंहुचाया वहीं अब बीमारी के भी आसार बढ़ गयें हैं|
जनपद में ढाई हजार हेक्टेयर में होती आम की फसल
जिले में विकास खंड कायमगंज,कमालगंज, नवाबगंज व शमसाबाद में आम के बागायत हैं | सर्वाधिक आम की फसल कायमगंज क्षेत्र में होती है| जनपद में लगभग ढाई हजार हेक्टेयर भूमि पर आम के बाग हैं | कायमगंज क्षेत्र को भी आम की बेल्ट कहा जाता है। यहां का दशहरी, फजली, चौंसा प्रजातियों का आम मुंबई व देश के कई प्रांतों में मशहूर है। सीजन में यहां का आम दिल्ली, मुंबई, जयपुर आदि कई प्रांतों में सप्लाई होता है।
आलू विकास एवं शाकभाजी अधिकारी आरएन वर्मा नें बताया कि बरसात होनें से आम की फसल को लगभग 10 से 15 प्रतिशत नुकसान हुआ है| तेज हवा से आम के पेंड में आये छोटे-छोटे फल गिर गये| फिलहाल अभी किसी बीमारी का खतरा नही है|