राहुल गाँधी भुगत रहे कर्मों का परिणाम

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कांग्रेस नेता राहुल गाँधी की लोक सभा की सदस्यता रद्द कर दी गयी है| जिस पर जनपद आये योगी सरकार के मंत्री नें कहा कि राहुलअपने कर्मो की सजा भुगत रहें है| मंत्री के इसके साथ सरकार के एक साल के कार्यकाल पूर्ण होनें पर सरकार की उपलब्धियों को सबके सामने रखा|
कलेक्ट्रेट सभागार में प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने जिले में एक वर्ष में हुए विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी| उन्होंने कहा कि जिले में 387 किलोमीटर की सड़क परियोजना पर करोड़ों की लागत से काम जारी| रेलवे रोड़ के निर्माण बीते 6 महीनें से ना होनें के सबाल पर उन्होंने कहा कि नाली सहित अन्य निर्माण कार्य जल्द पूर्ण हो इस संबंध में अधिकारियों से आख्या तलब करेंगे| उन्होंने बताया कि जिले में 6.45 करोड़ की लागत से मोहम्मदाबाद में ड्रग वेयर हाउस बन रहा है| फतेहगढ़ पुलिस लाइन में 25.26 करोड़ की लागत से बन रहा ट्रांजिस्टर हॉस्टल| जिले में भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने की बात प्रभारी मंत्री ने स्वीकारी, उन्होंने अधिकारियों को सही जांच कर दोषियों पर कार्यवाही के निर्देश दिये| फर्रुखाबाद महोत्सव में जनपद के स्वतंत्र सेनानियों व महापुरुषों की चित्र ना होने की बात पर जवाब नही दे पाये| मंत्री ने राहुल पर करार हमला बोला कहा अपने किये हुए कर्मों का परिणाम भुगत रहे हैं कांग्रेस नेता राहुल गांधी| बीते 10 साल पूर्व मनमोहन सरकार द्वारा लाया हुआ अध्यादेश खुद राहुल नें फाड़ा था| अगर राहुल गांधी विवेक का इस्तेमाल कर अध्यादेश नहीं फाड़ते तो आज इस स्थिति से बच सकते थे| सांसद मुकेश राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, एसपी अशोक कुमार मीणा, जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता, विधायक सुशील शाक्य, मेजर सुनील दत्त द्विवेदी आदि रहे|