कांग्रेसियों को पुलिस नें किया नजरबंद

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) कांग्रेस नेता राहुल गाँधी की लोक सभा की सदस्यता समाप्त होनें से कांग्रेसियों में आक्रोश है| लिहाजा वह विरोध प्रदर्शन की तैयारी कर रहे थे| उसी दौरान उन्हें पुलिस नें घर में ही नजरबंद कर लिया|
शहर कोतवाली के नाला सिम्त सुमाल निवासी युवा कांग्रेस अध्यक्ष शुभम तिवारी अपने समर्थकों केसाथ राहुल के समर्थन में सड़क पर उतरनें की योजना बना रहे थे| उसी दौरान पुलिस को भनक लग गयी| सूचना पर पुलिस एलर्ट हो गयी | शहर कोतवाल विनोद कुमार शुक्ला फोर्स के साथ शुभम के घर आ गये| उन्होंने घर पर ही युवा कांग्रेस अध्यक्ष को घर में ही नजर बंद कर लिया|