वोटर महाअभियान में तेजी लाये कार्यकर्ता

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा जिले में नए मतदाता बनाए जाने को लेकर मिलेनियम वोटर महा अभियान चलाया जा रहा है| इस में तेजी लाने के निर्देश कार्यकर्ताओं को दिए गए हैं|
महा अभियान के जिला प्रभारी प्रमोद विश्वकर्मा ने जहानगंज में भाजयुमो नेता शिवम दुबे के प्रतिष्ठान पर बैठक कर कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिये| वही शाम को शहर क्षेत्र के हसन बाग मंडी रोड पर बैठक का आयोजन किया गया| जिसमें कहां गया कि जो कार्यकर्ता 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके उन्हें नव मतदाता बनाने का काम करें| उन्होंने कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिये| इस दौरान कायमगंज में भी बैठक हुई| मंडल प्रभारी संजीव शर्मा को बनाया गया|
बढ़पुर मंडल का प्रभारी शिवम् दुबे,छावनी मंडल का प्रभारी मनोज कुमार,फतेहगढ़ का प्रभारी गुंजन अग्निहोत्री को बनाया गया| इस दौरान गोपाल दुबे सरल त्रिवेदी संजय प्रजापति आशुतोष दीक्षित आदित्य बाथम आदि लोग रहे|