तालाब में डूबने से अधेड़ की मौत

ACCIDENT CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) घर के बाहर भरे गंगा की बाढ़ के पानी से भरे तालाब में डूबने से ग्रामीण की मौत हो गयी| परिजन उसे लोहिया लेकर पंहुचे जंहा उसे मृत घोषित कर दिया गया| पुलिस को घटना की सूचना दी गयी|

मृतक 45 सत्यपाल के 15 वर्षीय पुत्र राहुल ने बताया कि उसके पिता खेत की तरफ गये थे| जब वह वापस आ रहे थे उनका पैर तालाब के किनारे फिसल गया| जिससे वह गहरे पानी में डूब गये| उनके पानी में डूबने से कोहराम मच गया| परिजनों ने उन्हें ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला और उन्हे लेकर लोहिया अस्पताल पंहुचे| जंहा उसे मृत घोषित कर दिया गया|

जिसके बाद मृतक की पत्नी गुड्डी देवी व अन्य परिजन लोहिया अस्पताल पंहुच गये |उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया| मृतक के पांच संताने है |बड़ी पुत्री राधा का विवाह हो चुका है| जबकि 15 वर्षीय राहुल, 12 वर्षीय अतुल, 9 वर्षीय कुमकुम, 8 वर्षीय हर्षित है| अस्पताल से घटना की सूचना पुलिस को दी गयी |