ब्रेकिंग: दीवार में दबने से दो मासूमो की मौत، एक गम्भीर

ACCIDENT CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: थाना जहानगंज के ग्राम बहिदपुर में होरीलाल कुशवाह की दीवार अचानक गिरने से उसमे दबे दो मासूमो की दर्दनाक मौत हो गयी| जबकि एक गम्भीर रूप से घायल हो गया|

मंगलवार शाम बहिदपुर निवासी हुकुम सिंह का 6 वर्षीय पुत्र राजन، राममोहन का 9 वर्षीय पुत्र जीतू व विनोद कुमार का 8 वर्षीय पुत्र प्रांशु खेल रहे थे| तभी अचानक होरीलाल कुशवाह की दीवार भरभराकर तीनो पर गिर गयी| जिससे तीनो बुरी तरह जख्मी हो गये| परिजन उन्हें लेकर लोहिया अस्पताल पंहुचे| मौके पर मौजूद चिकित्सक मनोज पाण्डेय ने जीतू को मृत घोषित कर दिया| जबकि राजन और प्रांशु को परिजन आवास विकास के निजी नर्सिंग होम में ले गये| कुछ बाद राजन की माँ विनीता और अन्य परिजन उसे लेकर लोहिया अस्पताल पुन: पंहुचे| जंहा राजन को भी मृत घोषित कर दिया गया|

दो मासूमो की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया| परिजन दोनों के शव लेकर चले गये|