चौकी के पीछे पूर्व सैनिक के घर में ताले तोड़कर लाखों की चोरी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीती रात चोरों नें पुलिस के इकबाल पर फिर सबाल खड़े किये| इधर चौकी पर रात भर जन्माष्टमी पर डीजे बजता रहा उधर चोरों नें पुलिस की बैंड बजा दी| सुबह चोरी की जानकारी होनें पर पुलिस नें जाँच की| पीड़ित पक्ष नें पुलिस को तहरीर दी|
शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नारायनपुर सेन्ट्रल जेल चौकी क पीछे निवासी 65 वर्षीय शकुंतला देवी पत्नी स्वर्गीय राम सिंह रहती हैं| उनके पति राम सिंह पूर्व सैनिक थे| उनकी मौत के बाद वह अकेली ही रह रही है| बीते 24 अगस्त को वह बरेली निवासी अपने देवर रामसेवक क मौत पर उनके घर ताला बंद कर चली गयीं थी| मंगलवार को सुबह शकुंतला के पड़ोसी युवक सुरजीत नें उनके दामाद फतेहगढ़ के बनखड़िया निवासी चन्दन सिंह और बेटी ज्योती को दी| जिसके बाद वह दोनों मौके पर आ गये|
पुलिस नें भी मौके पर आकर जाँच पड़ताल की| शकुंतला की पुत्री ज्योती नें शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी| जिसमे बताया कि सोने की चेन, झुमकी, कुंडल, दो जोड़ी पायल, एक हार दो अंगूठी आदि के साथ ही लगभग 20 हजार की नकदी चोरी हो गयी| चोरी की जानकारी होनें पर शाकुंतला देवी दोपहर लगभग 1 बजे घर पंहुची| पुलिस जाँच कर रही है|