चार वर्षीय बालक के साथ कुकर्म, आरोपी गिरफ्तार

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) परचून दुकानदार पर चार वर्षीय बालक के साथ कुकर्म करनें का आरोप लगा है| आरोपी के खिलाफ पुलिस नें केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार भी कर लिया|
थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी 4 वर्षीय पीड़ित बालक के पिता नें पुलिस को तहरीर दी| जिसमे आरोप लगाया कि उसका पुत्र बीते दिन 4 अप्रैल को शाम लगभग 5 बजे घर के बाहर खेल रहा था| तभी वह खेलते-खेलते शेरबहादुर की दुकान में पंहुच गया| दुकानदार नें टॉफी देनें के बहाने उसे घर के भीतर बुला लिया और उसके साथ कुकर्म का प्रयास किया|
पुलिस नें घटना के सम्बन्ध में आरोपी शेरबहादुर के खिलाफ धारा 377, 511, पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया| मुकदमा दर्ज होनें के साथ ही आरोपी को हलका इंचार्ज बलवीर के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है|
थानाध्यक्ष जसवंत सिंह ने बताया कि आरोपी को पुलिस नें गिरफ्तार कर लिया गया है|