पूर्व प्रधान व पुत्रो ने दुकानदार पर असलाहे ताने

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

goliफर्रुखाबाद:(राजेपुर) राजेपुर के पूर्व प्रधान उपदेश गुप्ता व उनके पुत्रो पर दुकानदार को किराया ना देने पर असलाहे तानने का आरोप लगाया गया है| घटना के सम्बन्ध में पीड़ित ने थाने में तहरीर दी|

क़स्बा निवासी मुकेश पुत्र मिठ्ठू लाल ने थाने में दी गयी तहरीर में कहा है की पूर्व पूर्व प्रधान उपदेश गुप्ता उनके पुत्र प्रशांत और प्रभात बीते 3 मार्च को उसकी दुकान पर आये और कमरे का किराया ना देने को लेकर विवाद करने लगे| जब उसने इस बात का विरोध किया तो उसने आरोपियों ने उसे रिवाल्बर और दोनाला बंदूक से धमकी दी|

थानाध्यक्ष ने बताया की उनके पास घटना की जानकारी नही है| ना ही उन्हें इस सम्बन्ध में कोई तहरीर दी गयी| तहरीर मिलने पर जाँच करायी जायेगी|