आचार संहिता उलंघन में बसपा प्रत्याशी का प्रचार वाहन सीज

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BSP

upp-jaimili-2017-6-1-17फर्रुखाबाद:(कमालगंज)हमेशा अनुशासन का सीख अपने कार्यकर्ताओ को देंने वाली बसपा के भोजपुर विधान सभा प्रत्याशी का प्रचार वाहन पुलिस ने आचार संहिता के उलंघन में सीज कर दिया गया|

थानाध्यक्ष कमालगंज सुनील यादव ने भोजपुर विधान सभा प्रत्याशी जैमिनी राजपूत का प्रचार वाहन आचार संहिता के उलंघन में सीज कर दिया| पुलिस ने गाड़ी से प्रचार के लिये ले जाये जा रहे नववर्ष के कलेंडर, और पोस्टर भी जप्त कर लिये| इस दौरान पुलिसकी कार सबार से कहा सुनी भी हुई| पुलिस पर काफी राजनैतिक दबाब भी डालने का प्रयास किया गया | लेकिन पुलिस ने आचार संहिता का उलंघन करने में गाड़ी सीज कर दी| पुलिस ने चालक सूरज को पुलिस ने हिरासत में ले लिया|

थानाध्यक्ष सुनील यादव ने बताया की आचार संहिता का उलंघन करने वालो पर कड़ी क़ानूनी कार्यवाही की जायेगी|