उपमुख्यमंत्री ने लोहिया अस्पताल में फर्श टूटी देख सीएमएस को फटकारा

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीती रात जिले में रात्रि प्रयास पर आये सूबे के उप मुख्यमंत्री नें अचानक लोहिया अस्पताल का निरीक्षण किया| जिससे स्वास्थ्य महकमे में हड़कम्प मच गया| उन्होंने फर्श टूटी देख मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की क्लास लगा दी| उन्होंने कड़ी नारजगी जाहिर करते हुए व्यवस्था दुरस्त करनें के निर्देश दिये| उन्होंने सभी एसीएमओ को रोजाना सुबह आठ से 11 बजे तक अस्पतालों में ओपीडी का निरीक्षण करने का निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री सुबह सवा आठ बजे इमरजेंसी पहुंचे। वार्ड में भर्ती मरीजों से व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक शनिवार को सुबह की लोहिया अस्पताल आ धमके| उन्होंने लोहिया के आपात कालीन वार्ड का निरीक्षण किया और मरीजों के हालत चाल लिये| जो भर्ती भर्ती थे उन्हें बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था देनें के निर्देश दिये | आपरेशन कक्ष के बाहर जब उप मुख्यमंत्री की नजर चेनल गेट के निकट टूटी फर्श पर गयी तो उनका पारा चढ़ गया| उन्होंने सीएमएस से कड़ी नाराजगी व्यक्त की| श्रीपाठक नें लोहिया अस्पताल के सीएमएस से कहा की जब वजट मौजूद है तो फर्श ठीक क्यों नही कराया| ब्लड बैंक में बीमारी की जांच के लिए लगे हेल्थ एटीएम को देखा| पीडियाट्रिक वार्ड के बाहर बैठे तीमारदार शमसाबाद के गांव बड़ी कुइया के ब्रजेश कुमार के पास बैठ गए। ब्रजेश ने बाजार से दवाई खरीदने की शिकायत की। मंत्री ने दवाई देखी। शनिवार से शुरू किया गया वर्न वार्ड का शौचालय गंदा मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने सीएमएस कार्यालय में करीब 40 मिनट तक डीएम संजय कुमार सिंह, एसपी अशोक कुमार मीणा व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व चिकित्सकों के साथ बैठक कर अवश्यक दिशा निर्देश दिये| डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि जिन डाक्टरों की कमी है उन्हें पूरा कर कर लें। सभी एसीएमओ रोजाना ओपीडी करेंगे।
लोहिया में भर्ती घायल सिपाही जा जाना हाल
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक जिस समय लोहिया अस्पताल का निरीक्षण करनें पंहुचे तो उस समय लोहिया की आपात कालीन वार्ड में भर्ती फतेहगढ़ कोतवाली में तैनात सिपाही राजेश कुमार को बेड पर घायल पड़ा देखा| उन्होंने सिपाही से बात कर उसके हाल-चाल लिये और उसको दिये गये उपचार के विषय में जाना| भर्ती सिपाही नें बताया कि बीती रात वह बाइक से जा रहा था उसी समय किसी वाहन नें उसको टक्कर मार दी| उपमुख्यमंत्री को उसके बेहतर उपचार के निर्देश दिये|
सदर विधायक के घर भी गये उपमुख्यमंत्री
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी के आवास पर भी पंहुचे| उन्होंने विधायक के परिजनों और पार्टी के पदाधिकारियों से भेट की| उपमुख्यमंत्री नें बताया कि स्वास्थ्य व्यवस्था देखी है| इस बार केबल चेतावनी देकर छोड़ा है| अगली बार वह अचानक निरीक्षण करेंगें| उसके बाद भी यदि व्यवस्था खराब मिलती है तो चेतावनी नही कार्यवाही की जायेगी| जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता, सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी आदि रहे|