घर में घुसकर महिला से मारपीट कर किया पथराव

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) घर में घुसकर मारपीट करनें और पथराव करनें के आरोप में महिला नें पुलिस को तहरीर दी है| पुलिस नें तहरीर मिलने के 24 घंटे बाद भी एफआईआर पंजीकृत नही की गयी|
थाना क्षेत्र के ग्राम जसुपुर भरखा निवासी मुन्नी देवी पत्नी श्रीपाल अपने घर पर ननद विनीता सिंह के साथ थी| घर पर थी| मुन्नी देवी का आरोप है कि गाँव के ही दबंग लाठी-डंडो से लैस होकर हाथ में पत्थर लेकर उसके घर में दाखिल हो गये| उन्होंने पथराव शुरू का दिया| इसके साथ ही मुन्नी देवी से मारपीट भी की| महिला नें कार्यवाही की मांग की है| पुलिस छानबीन कर रही है|
थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश ने बताया कि महिला नें फर्जी तहरीर दी है| महिला के मारपीट और पथराव नही किया गया है| महिला एक मुकदमें में क्रास एफआईआर करानें का प्रयास कर रही है|