महिला के साथ डेढ़ लाख के गहनों की टप्पेबाजी

FARRUKHABAD NEWS


फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) पौत्र के साथ सब्जी लेकर लौट रही महिला के साथ टप्पेबाजों नें लाखों के जेबरात पार कर दिये| जब महिला को जानकारी हुई तब तक बहुत देर हो चुकी थी| पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है| आरोपी सीसीटीवी में आरोपी कैद हो गये हैं|

शहर कोतवाली के मोहल्ला साहबगंज निवासी 50 वर्षीय सरोज पत्नी सुरेश चौरसिया मंगलवार शाम 5 बजे अपने 13 वर्षीय पौत्र कुशाग्र के साथ सब्जी लेकर घर लौट रही थी| मोहल्ले की गली के निकट ही एक टप्पेबाज नें सरोज क रोंका और शिव मन्दिर का पता पूंछा और सरोज को बातों में उलझा लिया| उसी दौरान टप्पेबाज के दो साथी और आ गये| एक साथी बाइक लिये दूर खड़ा रहा | टप्पेबाजों नें घर के संकट दूर करनें का झांसा देकर सरोज से पहने हुए जेबरात एक कागज की पोटली में रखनें को कहा | सरोज नें बताया कि टप्पेबाज के कहने पर उन्होंने तीन अंगूठी, एक चेन व एक मंगल सूत्रकागज की पोटली में रख दी| टप्पेबाज नें कहा कि पोटली घर पर खोलना| सरोज नें जब पोटली खोली तो उसमे जेबरात गायब थे| जानकारी मिलने पर सरोज के पुत्र सुबोध, सुजीत व संजू मौके पर आ गये| उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी| सूचना मिलने पर घोड़ा नखास चौकी इंचार्ज राहुल कुमार मौके पर पंहुचे और छानबीन की| चौकी इंचार्ज नें बताया कि जाँच की जा रही है|