चिकित्सकों की हड़ताल से मरीजों की हालत बिगड़ी

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: चिकित्सकीय हड़ताल के चलते दूसरे दिन मरीजों की हालत गम्भीर नजर आयी| अस्पताल में मरीज भटकते रहे लेंकिन उन्हें उपचार नही मिल सका |
सर्जन डॉ० गौरव मिश्रा के साथ प्रधानाचार्य अनिल सिंह के विवाद के बाद चिकित्सक हड़ताल पर चले गये| ओपीडी सेवाओं पूरे जिल जिले में बंद है| लेकिन मीडिया से जानकारी मिलने के बाद बहुत से मरीज हड़ताल खत्म होने के इंतजार में घर पर बैठ गये| लेकिन सैकड़ो ग्रामीण क्षेत्रों के मरीज इसके बाद भी लोहिया अस्पताल आ गये|
उपचार की आस में आये मरीज इधर-उधर भटकते रहे| लेकिन उनके दर्द की दवा नही मिल सकी|