नगर निकाय चुनाव को भाजपा हर बूथ पर बनायेगी 50 मतदाता

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शनिवार को शहर के आवास विकास स्थित भाजपा के जिला मुख्यालय पर प्रदेश सरकार की मंत्री एवं निकाय चुनाव प्रभारी प्रतिभा शुक्ला वारसी नें नगर निकाय चुनाव की समीक्षा बैठक की|
नगर निकाय चुनाव प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा 2022 के विधानसभा चुनावों में प्रचंड जीत के बाद आगामी प्रस्तावित नगर निकाय के चुनाव में भी जीत दर्ज करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को पूरी दमदारी के साथ जुटना होगा इसके लिए सभी कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर मतदाता जोड़ो अभियान कार्यक्रम से जुड़ेंगे| जिसके लिए घर-घर जाकर संपर्क करके मतदाता बढ़ाने का कार्य किया जाएगा। संगठन प्रत्येक चुनाव को महत्व देता है, चाहे विधानसभा का बड़ा चुनाव हो या नगर निकाय का छोटा चुनाव, पार्टी के लिए प्रत्येक चुनाव कार्यकर्ता को गंभीरता से लेना है| पिछली सरकारों ने बिजली-सड़क-पानी जैसी गंभीर मुद्दों पर कभी महत्व नहीं दिया| लेकिन 2017 में योगी के नेतृत्व में वाली सरकार ने नगर निकायों को विकसित करने की कार्य योजना पर कार्य प्रारंभ किया| पार्टी कार्यकर्ता फर्रुखाबाद नगर निकाय के चुनाव में पार्टी का परचम लहराने के लिए जी जान से जुटे
ताकि विकास के नए आयाम स्थापित हो सके। निकाय चुनाव सह प्रभारी सुनील तिवारी ने कहा भाजपा का कार्यकर्ता चुनावी मूड में तैयार रहता है| इसलिए 2022 की प्रचंड जीत के बाद निकाय चुनाव में भी पार्टी का परचम लहराएगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा आगामी नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष एवं 42 वार्ड के सभी पदों पर भाजपा का परचम लहराये| इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर पर मतदाता बनाने का कार्य करें| नगर के सभी 357 बूथों पर मतदाता सूची का सत्यापन करें| फर्जी मतदाताओं पर कड़ी नजर रखनी होगी, ताकि मतदाता सूची से फर्जी मतदाताओं का नाम हटाया जा सके, प्रत्येक बूथ पर 50 वोट बनाने का लक्ष्य हासिल करना होगा| यह कार्य 7 नवंबर से 12 नवंबर के बीच किया जाएगा घर-घर संपर्क अभियान के माध्यम से प्रत्येक मतदाता तक पहुंच कर सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी पहुंचाया जाए।
फर्रुखाबाद नगर निकाय जिला संयोजक डॉ० प्रभात अवस्थी ने कहा भाजपा संगठन कार्यकर्ताओं पर आधारित संगठन है| पिछले चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मेहनत और परिश्रम से विधानसभा चुनावों में प्रचंड जीत दिलाने का कार्य किया| कार्यकर्ताओं को अनुशासित होकर नगर निकाय चुनाव में भी जुटना होगा| सभी कार्यकर्ताओं को दोगुनी गति के साथ कार्य करना होगा।
पूर्व सांसद अनिल शुक्ला बारसी ने कहा केंद्र व प्रदेश सरकार ने गांव गरीब किसान और नौजवान के लिए ऐतिहासिक कार्य की केंद्र व प्रदेश की योजनाएं लगातार जनहित के लिए कार्य कर रही है
इस बैठक के अवसर पर सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ० भूदेव सिंह राजपूत ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन जिला महामंत्री डीएस राठौर ने किया
जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बबीता पाठक, जिला मंत्री अभिषेक बाथम, जिला मंत्री अमरदीप दीक्षित, फर्रुखाबाद पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजकुमार वर्मा, फर्रुखाबाद पश्चिम मंडल अध्यक्ष विकास पांडेय, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी,विश्वास गुप्ता,अंकुर मिश्रा, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष रानू दीक्षित आदि रहे|