गायों से भरे ट्रक में मिला पुलिस का रेट चार्ट

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) थाना क्षेत्र के इटावा-बरेली हाई-वे पर ग्राम महमदपुर गढिया के पास ट्रक में लदी गाँवो को ग्रामीणों ने देखा| जिसके बाद पुलिस मौके पर पंहुची| पुलिस ने सभी गाय अपने कब्जे में ले ली| जिन्हें थाने के सामने प्राथमिक विधालय में रखा गया है| ट्रक के भीतर एक कागज मिला जिसमे पुलिस ला रेट चार्ट लिखा मिला| जो चर्चा का विषय बना है|

मंगलवार सुबह पांच बजे एक ट्रक को हाई-वे पर खड़ा देखा| कुछ लोग ट्रक ओ सही कर रहे थे| जब गाँव वालो ने ट्रक के अन्दर से गायों की आवाज सुनी| जब देखा तो उसके भीतर बड़ी संख्या में गाय बंधी पड़ी थी| यह देखकर वह ट्रक ठीक कर रहे लोग भाग गये| घटना की सूचना पुलिस को दी गयी| थानाध्यक्ष संजय गुप्ता फ़ोर्स के साथ मौके पर पंहुचे| उन्होंने सभी गाय अपने कब्जे में ले ली|

पुलिस काफी देर बाद गायों को लेकर ग्राम कुबेरपुर में गाँव उतारने गयी| जिस पर ग्रामीणों ने इसका विरोध कर दिया| जिसके बाद पुलिस गायों को लेकर वापस आ गयी| खबर मिलने के बाद बीजेपी नेता सक्रिय हो गये| पुलिस अधिकारीयों से वार्ता की गयी| जिसके बाद मौके पर पीएसी भेजी गयी| पुलिस ने प्राथमिक विधालय राजेपुर में उतारा गया | जिमसे कुल 79 गाय मिली| 9 मृत अवस्था में मिली| ट्रक में एक कागज मिला| जिसमे सभी खर्चो के साथ ही साथ पुलिस का रेट चार्ट भी लिखा की कितनी जगह पुलिस को पैसे दिये गये|

थानाध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया की मृत गायों का पोस्टमार्टम कराया जायेगा| मामले में मुकदमा दर्ज कर जाँच की जायेगी|