शासनादेश के विपरीत पंचायत चुनाव के लिए खुलेंआम बनाये जा रहे नोड्यूज

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लड़ने वालों के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें अदेय प्रमाण पत्र (नोड्यूज) बनवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पंचायतीराज विभाग बकायेदारों की सूची वेबसाइट पर उपलब्ध कराएगा। जिन उम्मीदवारों का नाम बकायेदारों की सूची में दर्ज नहीं है वह वेबसाइट से सूची डाउनलोड करके नामांकन पत्र के साथ संलग्न करेंगे। यदि सूची में नाम है तो वह बकाया राशि जमाकर रसीद लगाएंगे। अपर मुख्य सचिव ने इसको लेकर शासनादेश जारी कर दिया है। शासनादेश जारी होने के बाद भी जिला पंचायत कार्यालय में अदेय प्रमाण पत्र (नोड्यूज) जारी होते दिखे|
जिला पंचायत कार्यालय के बाहर बरामदे में हाथ में फाइल लेकर एक कर्मी खड़ा था| आने वाले आवेदकों को अदेय प्रमाण पत्र के खाली फार्म के 10 रूपये लिए जा रहे थे| वहीं बनाकर देनें में 500 रूपये का शुल्क लिया जा रहा था| दर्जनों आवेदक अदेय प्रमाण पत्र (नोड्यूज) बनवाने की कतार में खड़े दिखे| वहीं विकास खंड कार्यालयों में भी अदेय प्रमाण पत्र जारी हों रहें है|
नही लगी बकायेदारों की सूची
शासनदेश के अनुसार सम्बधित कार्यालय के बाहर बकायेदारों की सूची चस्पा होनी चाहिए थी| सोमवार को वह भी चस्पा नही की गयी| जबकि जिला पंचायत में लगभग 1 हजार बकायेदार है|
अपर मुख्य अधिकारी (एएमए) एनपी सिंह नें बताया कि शासन से उन्हें अभी कोई आदेश नही मिला है| फिलहाल अदेय प्रमाण पत्र बनाना बंद किया गया था तो आवेदक हंगामा करनें लगे| लिहाजा फिर बनानें की कार्यवाही करनी पड़ी| बकायेदारों को सूची जल्द बेबसाइड पर अपलोड कर दी जायेगी और कार्यालय के बाहर भी चस्पा होगी| जो धनराशि ली जा रही है वह राजकीय शुल्क है|
जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें बताया कि उन्हें इस सम्बन्ध में जानकारी नही है| जानकारी की जायेगी|