डीएम ने फहराया ध्वज, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)जिले भर में 72 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। डीएम मानवेन्द्र सिंह ने शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कलक्ट्रेट में ध्वज फहराते हुए सलामी दी और कर्मचारियों को शपथ दिलायी| इसके साथ ही पूरे जिले में तिरंगा शान से फैराया गया|
जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट में झण्डारोहण कर राष्ट्रगान गाया गया। कलेक्ट्रेट गेट के सामने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर जिलाधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी विवेक श्रीवास्तव द्वारा माल्यार्पण किया गया। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर गणतन्त्र दिवस समारोह का शुभारम्भ किया।गणतन्त्र दिवस समारोह में जिलाधिकारी ने उत्कृष्ट कार्य करने पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 अशोक कुमार एवं केपी अस्पताल के संचालक को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। शूटिंग में विशिष्ट कौशल हिमानी सिंह को मुख्यमंत्री द्वारा रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित किया गया है आज गणतन्त्र दिवस पर जिलाधिकारी ने भी हिमानी सिंह नेशनल शूटर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
डीएम नें कहा कि गणतन्त्र दिवस पर्व हम सब के लिए बहुत ही पुनीत व पवित्र पर्व है। गणतन्त्र दिवस एवं स्वतंत्रता दिवस को होली व दिवाली की तरह उत्साह के साथ मनाना चाहिए। आज के दिन हम सब संकल्प लें कि जिस तरह हम सब अपने हक के लिए आगे बढ़कर लड़ते है उसी तरह अपनी ड्यूटी व कर्तव्यों को भी पूर्ण ईमानदारी,निष्टा व अनुशासित होकर करेंगे। शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करें सभी अधिकारी व कर्मचारीरहे| इसके साथ ही डीएम नें लोहिया अस्पताल में जाकर मरीजों को फल वितरित किये|