अखिलेश नें विवेक के घर आकर बढ़ाया राजनैतिक रसूख

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सपा सुप्रीमों नें युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव विवेक यादव के घर आकर परिजनों से भेट की| अखिलेश के घर आने से विवेक का राजनैतिक रसूख बढ़ा है|
सोमवार को अखिलेश कृष्णानगर (फूसबंगला) फतेहगढ़ स्थित विवेक यादव के आवास पंहुचे| जहाँ उन्होंने परिजनों से भेट कर हालचाल लिए और विवेक से राजनीति के सम्बन्ध में वार्ता की| अखिलेश नने विवेक को पार्टी का काम मजबूती से करने की नसीहत दी| उन्होंने आगामी 2022 के चुनाव में पार्टी की मदद के सभी प्रयास करने की भी सलाह दी|