बिना अनुमति अतिक्रमण हटानें से व्यापार मंडल खफा

FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद :(नगर संवाददाता) मंगलवार को नगर पालिका कर्मियों के द्वारा बिना अनुमति आठ दुकानों का अतिक्रमण सामने से तोड़ दिया| जिसकी जानकारी पर युवा व्यापार मंडल ने विरोध कर ईओ से वार्ता की|
दरअसल पालिका कर्मियों ने चुंगी कर्बला रोड के व्यापारियों की आठ दुकानों के आगे का अतिक्रमण बिना सक्षम अधिकारी के आदेश के तोड़ दिया| जिससे युवा व्यापार मंडल उग्र हो गया| युवा व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव अपने समर्थकों के साथ आ धमके| युवा व्यापारियों नेताओं ने ईओ रविन्द्र कुमार के कार्यालय में जाकर उनसे वार्ता की| आरोपी लगाया की जगह-जगह पालिका के द्वारा पक्षपात किया जा रहा है| युवा व्यापार मंडल ने आठ व्यापारियों की दुकानों पर जेसीबी चलानें के मामले में कार्यवाही की मांग की| आरिफ खान, सचिन शर्मा, बंटू खान, अंकुर वर्मा गोपाल सिंह कश्यप, अरशद अली, नितिन गुप्ता, निषाद खान, नाजिम खान व शुभम अग्रवाल आदि रहे|