पुलिस लाइन परेड के दौरान दिखी खाकी की ताकत

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गणतंत्र दिवस का पर्व पुलिस लाइन में भी उल्लास के साथ मनाया गया। गणतंत्र दिवस की परेड का खास आकर्षण रहा। परेड में देश भक्ति का जज्बा नजर आता है। इस बार की परेड में महिला सशक्तिकरण को लेकर विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किये गये| ग्राउंड में पुलिस की महिला टोली नें सलामी के दौरान हवाई फायरिंग की|
पुलिस लाइन सभागार में मुख्य अतिथि सांसद मुकेश राजपूत नें पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के साथ तिरंगा फैरा कर, कबूतर व गुब्बारे उड़ाकर गणतंत्र दिवस परेड का शुभारम्भ किया| इसके बाद सांसद मुकेश राजपूत नें परेड की सलामी लेकर उसका निरीक्षण भी किया| इसके बाद जवानों ने परेड में कदमताल करते हुए सलामी दी।परेड में प्रथम कमांडर की भूमिका प्रशिक्षु सीओ विवेक यादव व द्वितीय कमांडर प्रतिसार निरीक्षक किशवर अली, तृतीय कमांडर के रूप में दारोगा अरविन्द सिंह ने कमान संभाली| एसपी नें परेड के जवानों को संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित व आत्मार्पित करने की शपथ दिलाई।
मुख्य अतिथि सांसद मुकेश राजपूत नें जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि जनपद की पुलिस ने हर मौके पर अदम्य शौर्य और साहस का परिचय देते हुए जनता के दिलों में विश्वास जगाया है। कोरोना महामारी के दौरान पुलिसकर्मियों ने लोगों की सेवा की और उन्हें कठिन समय मे सुरक्षा का अहसास दिलाया है। उन्होंने सभी जवानों की हौसलाअफजाई भी की। इसके बाद उन्होंने नें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस अफसरों व कर्मियों को सम्मानित किया। सेन्ट्रल जेल के बैंड नें भी समां बांधा|
नौनिहालों ने रंगारंग कार्यक्रम से बाँधा समापरेड ग्राउंड में परेड की सलामी के उपरांत विभिन्य विद्यालयों की छात्र व छात्राओं नें देश भक्ति के गानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये| जिससे माहौल में देश भक्ति का रसघुल गया|
सलामी के दौरान नही चलीं बंदूकें
सलामी के दौरान महीला पुलिस कर्मियों से फायरिंग करायी गयी| लेकिन कई महिला पुलिस कर्मियों की बंदूक नही चली और कई उसे लोड तक नही कर सकीं|
अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप, जिला जज, सीओ राजवीर सिंह, सीओ अमृतपुर अजेय शर्मा, सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप गंगवार, राहुल राजपूत आदि रहे|