लाल दरवाजे से बस अड्डे की तरफ अतिक्रमण पर गरजेगी जेसीबी

FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शहर में अतिक्रमण पर जिला प्रशासन बेहद सख्त है| जिसके चलते बीते दिनो दरवाजे से मऊदरवाजा तक का अतिक्रमण साफ किया जा चुका है| अब प्रशासन आगे का बचा हुआ अतिक्रमण हटाने की तैयारी में है|
दरअसल फतेहगढ़ चौराहे से मऊदरवाजा तक अतिक्रमण हटना था| फतेहगढ़ मुख्य मार्ग का अतिक्रमण अधिकतर ओबर ब्रिज निर्माण के चलते पूर्व में ही हटाया जा चुका है| इसके साथ ही बीते दिनों लाल दरवाजे से मऊदरवाजा तक का अतिक्रमण हटाया गया था| अब जिला प्रशासन नगर पालिका के साथ लाल दरवाजे से आवास विकास मार्ग का अतिक्रमण हटाये जाने का मन बना रहा है| जिससे अतिक्रमण कारियों में हड़कंप मच गया है| प्रशासन का सबसे जादा फोकस बस अड्डे के सामने बनी दुकानों पर है|
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रविन्द्र कुमार नें जेएनआई को बताया कि शुक्रवार को सुबह लाल दरवाजे से आवास विकास मार्ग का अतिक्रमण साफ करेगी| जिसकी पूरी तैयारी है|